राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों के मद्देनज़र, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल पतंजलि विश्वविद्यालय पहुँचे। वहाँ दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं से जुड़ी तैयारियों का जायज़ा लिया।

हरिद्वार। पतंजलि योगपीठ के विश्वविद्यालय में 02 नवम्बर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संभावित दौरे को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने प्रशासनिक अमले के साथ पहुॅचकर चल रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।

 

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान प्रोटोकॉल का पूरा अनुपालन किया जाए। प्रोटोकॉल में किसी भी प्रकार की चूक न हो। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि 1 जुलाई को संपूर्ण कार्यक्रम की पूरी रिहर्सल की जाए। रिहर्सल के दौरान यदि कोई कमी सामने आए तो उसे तत्काल दूर किया जाए। सभी कार्य मानकों के अनुरूप ही किए जाएं।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र शेट, एसपी देहात शेखर सुयाल, एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, नगर आयुक्त रुड़की राकेश चंद्र तिवारी, हरिद्वार एसडीएम जितेंद्र कुमार, डिप्टी कलेक्ट्रेट देवेंद्र सिंह नेगी, ईई यूपीसीएल दीपक सैनी, एसीएमओ डॉ अनिल वर्मा, रजिस्ट्रार निर्विकार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जैन श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का प्रारंभ बडे उत्साह के साथ किया गया।

    “श्री श्रमण सेवा समिति पंचपुरी ” हरिद्वार द्वारा श्री वर्धमान दिगम्बर जैन मन्दिर बी.एच.ई.एल. सेक्टर-4, हरिद्वार में जैन श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का आयोजन 30 मई 2026 से 7…

    पूर्व मुख्यमंत्री/मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

    खड़खड़ी श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार सेना एवं पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी अंतिम सलामी पुत्र मनीष खंडूड़ी ने दी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *