“देहरादून में आफत की बारिश, सड़कों पर बह रही हैं नदियां”

तेज बारिश के कारण नदियों और बरसाती गदेरे भी अफान पर आ गए है। इस वजह से देहरादून के कई इलाकों में नदियों का पानी आ गया है और वहां बाढ़ जैसे हालत बन गए है। देहरादून की कई गली-मोहल्लों में तो पानी का बहाव इतना तेज है कि लोग डर के मारे घरों से भी नहीं निकलै  जिसके बाद उन इलाकों में पुलिस और एसडीआरएफ को भेजा गयां। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने पानी में फंसे लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कियां।

राजधानी के कृष्ण एनक्लेव, कैलाशपुर और पिट्टूवाला रोड पर बारिश का पानी इस कदर बहा कि मानों सड़कों पर ही नदियां बह रही है। कृष्ण एनक्लेव और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के मौसम में यही स्थिति बनती है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। कई लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं, क्योंकि पानी का लेवल और बहाव इतना तेज है कि पैदल चलना भी जोखिम भरा है. बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति और भी खतरनाक साबित हो रही है।

देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर दून पुलिस को अलर्ट किया गया है। पुलिस नियमित रूप से नदी-नालों के किनारे बस्तियों और आवासीय क्षेत्रों में भ्रमणशील रहते हुए लाउड हेलरो के माध्यम से लोगों को सतर्क रहने और बरसात के दौरान नदी-नालों के किनारे न जाने के सम्बंध में सचेत कर रही है। साथ ही संवेदनशील स्थानों से लोगों को हटाते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।

  • Related Posts

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर युवाओं ने किया रक्दान

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। स्वर्ण जयंती वर्ष की उपलक्ष में धर्मप्रांत के युवा विभाग द्वारा उजाला पादरीय केंद्र, निंबूचौड़ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन…

    अक्कल धारा से उठा जल संरक्षण का संदेश, ‘धारा मेरा-नौला मेरा’ अभियान में उमड़ा जनसैलाब

    स्वच्छता अभियान के साथ लोगों ने लिया जल स्रोतों को बचाने का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण का दिया मजबूत संदेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के महत्वाकांक्षी अभियान ‘धारा मेरा, नौला मेरा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *