एसएसपी हरिद्वार द्वारा परंपरा निभाते हुए विधि विधान से पूजन करते हुए किया होलिका दहन

होलिका दहन के शुभ मुहूर्त पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा पुलिस लाइन रोशनाबाद के मंदिर प्रांगण में समस्त पुलिस परिवार के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना उपरांत हर्षोल्लास के माहौल में होलिका दहन किया गया।

उक्त अवसर पर एसपी क्राइम/ट्रैफिक जितेंद्र मेहरा, एसपी सिटी पंकज गैरोला, ASP/सीओ सदर जितेंद्र चौधरी, सीओ सिटी शिशुपाल नेगी, सीओ बुग्गावाला संजय चौहान व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

होलिका दहन के इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवार की महिलाओं व बच्चों में खूब उत्साह देखने को मिला। होलिका दहन उपरांत रंगो के इस महापर्व पर उपस्थित लगभग सभी महिलाओं/पुरुषों/बच्चों द्वारा खूब मस्ती करते हुए एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी गईl

  • Related Posts

    एसएसजे विश्वविद्यालय के परिसरों में मजबूत होंगी शोध और प्रयोगशाला सुविधाएं

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में शोध, शिक्षण और प्रयोगशाला सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए शासन ने चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। विश्वविद्यालय प्रशासन…

    डोटियालगांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का हुआ उपचार

    ताकुला विकासखंड के श्रीराम इंटर कॉलेज डोटियालगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। शिविर में हड्डी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *