हेमकुंड साहिब के कपाट खुले, 5000 श्रद्धालु रहे मौजूद

उत्तराखंड के पांचवें धाम के नाम से विश्व विख्यात हेमकुंड साहिब के कपाट आज रविवार सुबह खुल गए है। इस दौरान पांच हजार श्रद्धालु इस पल के साक्षी बने। बता दें हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा को 7 क्विंटल फूलों से सजाया गया था। हेमकुंड साहिब के दर्शन को लेकर सिख श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

साढे़ नौ बजे गुरुग्रंथ साहिब को सत खंड से निकालकर दरबार में सुशोभित किया गया। 10 बजे सुखमणि साहिब पाठ, साढे़ ग्यारह से साढे़ 12 तक सबद कीर्तन, 12:35 पर कपाट खुलने अरदास और एक बजे हुकमनामा लिया गया। इसी के साथ इस साल की यात्रा शुरू हो गई।

प्रशासन और गुरुद्वारा कमेटी की ओर से हेमकुंड साहिब में श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई हैं। सप्त श्रृंग पर्वत मालाओं के बीच 4,632 मीटर की ऊंचाई पर स्थित सिखों के पवित्र धाम में 18 किलोमीटर की पैदल कठिन चढ़ाई को पार कर पहुंचा जाता है।

विगत दिनों सेना के जवानों ने हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाकर आवाजाही सुचारू कर दी थी। वहीं धाम में अब भी कई फीट बर्फ जमी हुई। हेमकुंड साहिब के 13 किलोमीटर लंबे पैदल आस्था पथ पर जगह-जगह दुकानें खुलनी शुरू हो गई हैं, जिससे यात्रा मार्ग पर चहल पहल देखी जा रही है।

वहीं गोविंदघाट में भी दुकानें खुलने से रौनक बढ़ गई है। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर गोविंदघाट से पुलना तक श्रद्धालु वाहन से जाते हैं, जबकि यहां से हेमकुंड साहिब तक पैदल यात्रा होती है।

  • Related Posts

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर युवाओं ने किया रक्दान

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। स्वर्ण जयंती वर्ष की उपलक्ष में धर्मप्रांत के युवा विभाग द्वारा उजाला पादरीय केंद्र, निंबूचौड़ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन…

    अक्कल धारा से उठा जल संरक्षण का संदेश, ‘धारा मेरा-नौला मेरा’ अभियान में उमड़ा जनसैलाब

    स्वच्छता अभियान के साथ लोगों ने लिया जल स्रोतों को बचाने का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण का दिया मजबूत संदेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के महत्वाकांक्षी अभियान ‘धारा मेरा, नौला मेरा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *