नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी

*कोतवाली ज्वालापुर*

*नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी*

*लग्जरी कार से नशा तस्करी करते नशा तस्कर दबोचा*

*20.33 ग्राम चरस, ०२ मोबाइल व नगदी बरामद, तस्करी में प्रयुक्त कार जब्त*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

जिसके अनुपालन में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा दिनांक-01/04/2025 को जटवाड़ा पुल पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान लग्जरी कार से चरस तस्करी करते हुए अभियुक्त एहसान को 20.33 ग्राम चरस, ०२ मोबाइल फोन व ₹200 नगदी के साथ दबोचा गया।

अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली रुड़की पर मुकदमा अपराध संख्या 138/2025 धारा 8/20/29/60 NDPS एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।

*नाम गिरफ्तार अभियुक्त*-

1-एहसान पुत्र जमशेद निवासी रणसुरा थाना लक्सर जिला हरिद्वार।

*बरामदगी*

१- 20.33 ग्राम चरस

२- तस्करी में प्रयुक्त कार

३- 02 मोबाइल फोन

४- ₹200 नगदी

*पुलिस टीम*

1-प्रभारी चौकी बाजार देवेंद्र तोमर

2-का0 09 रोहित बड़ोदिया

3-का0 1394 कर्म सिंह

4-का0 1360 नरेंद्र राणा

5-का0 514 मनोज डोभाल

  • Related Posts

    मंगलौर पुलिस ने मुजफ्फरनगर से ढूंढ निकाला लापता किशोर, परिजनों के छलके आंसू

    कोतवाली मंगलौर पुलिस ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए करीब डेढ़ माह से लापता एक मानसिक रूप से अस्वस्थ नाबालिग बच्चे को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से सकुशल बरामद…

    ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस ने चार को दबोचा

    पिरान कलियर पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाते हुए चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मामला कलियर मोहल्ले का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *