अतिथि शिक्षकों ने वेतन अधिकारों को लेकर उठाई आवाज

उत्तराखंड में अतिथि शिक्षकों का आक्रोश अब आंदोलन का रूप ले चुका है। गुरुवार को बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षकों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय अल्मोड़ा का घेराव किया और ग्रीष्मावकाश एवं दीर्घावकाश के दौरान वेतन न मिलने पर नाराजगी जताई। शिक्षकों ने कहा कि यह आंदोलन अब अनिश्चितकालीन धरने के रूप में जारी रहेगा। अतिथि शिक्षकों का कहना है कि बीते कई वर्षों से उन्हें ग्रीष्मावकाश और दीर्घावकाश के दौरान मानदेय मिलता आया है, लेकिन वर्ष 2025 में इस अवधि का मानदेय आहरित नहीं किया गया। इससे नाराज होकर उन्हें मजबूरन धरने पर बैठना पड़ा है।

संगठन की जिलाध्यक्ष डोली धौनी ने कहा कि जब तक शिक्षकों का वेतन आहरित नहीं होता, तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी से मांग की कि अविलंब जून और जनवरी माह का रोका गया मानदेय दिया जाए। इस मामले पर मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेश सयाना ने कहा कि अतिथि शिक्षकों को शासनादेश के अनुरूप कार्य अवधि का ही वेतन दिया जा रहा है। जितने दिन वे विद्यालयों में कार्यरत रहते हैं, उसी अवधि का भुगतान किया जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी जिले में ग्रीष्मावकाश और दीर्घावकाश के समय का मानदेय नहीं दिया जा रहा है। सभी स्थानों पर शासनादेश का पालन करते हुए ही भुगतान किया जा रहा है और अल्मोड़ा में भी वही प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

  • Related Posts

    मायावती अद्वैत आश्रम में ‘अद्वैतामृतम्’ आध्यात्मिक शिविर का शुभारंभ। अद्वैत एवं वैदान्त ही विश्व को बांध सकता है शान्ति व आध्यात्म की डोर में – स्वामी शुद्धिदानन्द

    देशभर से पहुंचे 37 साधक, दस दिनों तक अद्वैत वेदान्त के गूढ़ ज्ञान और साधना से होंगे परिचित।लोहाघाट। हिमालय की शांत व आध्यात्मिक वादियों में स्थित मायावती अद्वैत आश्रम में…

    बार काउंसिल सदस्य बनने पर राव मुनफैत का अधिवक्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

    बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित होने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का तहसील परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *