क्वारब मार्ग की बदहाली पर भड़की कांग्रेस, चेतावनी दी

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा द्वारा कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी पर लगाए गए आरोपों और उनके समर्थन में खड़े लोगों को अराजक तत्व कहने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में तीखा आक्रोश देखने को मिला। गुरुवार को चौघानपाटा में कांग्रेसजनों ने केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंका और विरोध प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही क्वारब मार्ग दुरुस्त नहीं किया गया तो मंत्री को काले झंडे दिखाए जाएंगे। ज्ञात हो कि अजय टम्टा ने क्वारब क्षेत्र में लंबे समय से बाधित यातायात और सड़क सुधार कार्यों में देरी का ठीकरा विधायक मनोज तिवारी पर फोड़ा था। साथ ही धरने में शामिल आमजन और अन्य संगठनों को अराजक तत्व कह दिया था। इस बयान ने स्थानीय राजनीति का माहौल गर्मा दिया है।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष से क्वारब के पास यातायात पूरी तरह प्रभावित है। स्थानीय लोग और विभिन्न संगठन लगातार आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन मंत्री उन पर ही आरोप मढ़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना टेंडर साढ़े दस करोड़ रुपये का काम कराया गया और अब उस पर सवाल उठाने वालों को अराजक तत्व कहा जा रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। भोज ने चेतावनी दी कि यदि केंद्रीय मंत्री ने जल्द ही क्वारब मार्ग दुरुस्त नहीं कराया तो कांग्रेस उनका हर स्तर पर विरोध करेगी और उन्हें अल्मोड़ा में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि मंत्री जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं और अपनी जिम्मेदारियों से बच रहे हैं। उन्होंने मांग की कि बिना निविदा कराए गए कार्यों का पूरा ब्योरा सार्वजनिक किया जाए और उसमें हुए भ्रष्टाचार को उजागर किया जाए। यहाँ पुतला दहन कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, शोभा जोशी, पीताम्बर पांडे, गोविंद सिंह मेहरा, निर्मल रावत, दिनेश पिलख्वाल, पूरन रौतेला, विनोद वैष्णव, सुशील शाह, भैरव गोस्वामी, अजीत सिंह कार्की, परितोष जोशी, धीरेंद्र सिंह गैलाकोटी, दिनेश नेगी, वैभव पांडे, तारु तिवारी और गोपाल मोहन भट्ट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

  • Related Posts

    27 करोड़ का बजट पास, सफाई और सौंदर्यीकरण पर रहेगा फोकस-रुड़की रोड को 60 दिन में शौचमुक्त बनाने का संकल्प-सोहलपुर रोड चौड़ीकरण और वेंडिंग जोन बनाने पर मुहर

    नगर पंचायत अध्यक्ष समीना की अध्यक्षता में गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित बोर्ड बैठक में वर्ष 2026-27 का करीब 27 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पारित…

    पूर्णागिरि मेला बना आस्था के साथ बेहतरीन व्यवस्थाओं का मॉडल, श्रद्धालु बोले— “दिल जीत लिया चम्पावत प्रशासन ने”

    सीएम धामी की पहल और डीएम मनीष कुमार की मॉनिटरिंग से बदली मेले की तस्वीर, अब 365 दिन मेले की तैयारी। उत्तर भारत के प्रसिद्ध पूर्णागिरि मेला को राष्ट्रीय स्वरूप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *