आतंकवादियों को मूंह तोड़ जवाब दे; भारत-सरकार: गुलशन खत्री

***आतंकवादियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग, जनसंघर्ष मोर्चा ने बुलाई बैठक

हरिद्वार। कश्मीर के पहलगांव में आतंकी घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जनसंघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष गुलशन खत्री ने भारत सरकार से हमलावरों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की है।‌ उन्होंने आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। कहा पूरा देश सरकार के साथ है और कार्रवाई का इंतजार कर रहा है।
गौरतलब है कि जन संघर्ष मोर्चा ने रविवार को बैठक आहूत कर जम्मू कश्मीर की आतंकी घटना पर आक्रोश प्रगट किया । बैठक के दौरान अध्यक्ष गुलशन खत्री ने मारे गए लोगों के प्रति खेद प्रकट करते हुए कहा कि आतंकी आतंकियों के पहलगाम में पर्यटकों पर हमले का भारत को मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए। आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई में भारत का हर नागरिक और सभी राजनीतिक पार्टिया सरकार के साथ है। अब समय आ गया है कि मानवता को डसने वाले इन नागों का फन कुचलते हुए उनके पालनहार पाकिस्तान को भी ऐसा सबक सिखाया जाए। ताकि भविष्य में भारत की तरफ आंख उठाकर ना देख सके। उन्होंने कहा कि देश का कोई भी नागरिक भूख से मरे या गोली से उसकी पूरी जिम्मेदारी देश के राजा की होती है। आतंकियों को जन्नत भेज कर ओर पाकिस्तान को सबक सिखाकर प्रधान मंत्री अपना राज धर्म निभाएं ।उपाध्यक्ष अनिल ठाकुर , प्रवक्ता राजेश बादल ने संयुक्त बयान देते हुए कहा कि मोर्चा सभी मृतकों को अश्रुपूर्ण श्रंद्धाजलि देते हुए सरकार से मांग करता है। कि इस हमले की जिम्मेदार सभी आतंकियों उनके साथियों के सिर कुचल कर आतंकी पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए भविष्य में उनसे सभी राजनीतिक संबंध समाप्त करें। देश उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है। एस एन शर्मा, कुलदीप अरोड़ा, डॉक्टर वर्मा, बिजेंद्र शीर्षवाल, डॉक्टर त्यागी आदि सभी ने भारत से पाकिस्तान के टुकड़े कर सबक सिखाने का आह्वान किया। सभी पदाधिकारियों ने भारत माता की जय पाकिस्तान टुकड़े टुकड़े के जोश भरे नारे लगाकर आक्रोश व्यक्त किया।

  • Related Posts

    उद्यमियों को बांटे 33.25 करोड़ के स्वीकृति पत्र, 129 करोड़ की लीड जेनरेट

    पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) मंडल कार्यालय हरिद्वार द्वारा ज्वालापुर और रुड़की में एक दिवसीय ‘पीएनबी मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को सुलभ…

    हरिद्वार में मकान सूचीकरण का कार्य शुरू, जिलाधिकारी ने पारदर्शिता पर दिया जोर

    भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का अभियान जनपद हरिद्वार में आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *