श्रमिकों को जरूरी सुविधायें देने पर किया गया फोकस

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड भागीरथीपुरम टिहरी में सतर्कता विभाग ने परियोजना पर कार्यरत ठेकेदारों, आपूर्तिकर्ताओं व वेंडर्स के साथ श्रमिकों के अधिकार एवं उनको मिलने वाली सुविधाओं के विषय पर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया। ठेकेदारों एवं वेंडर्स को संबोधित करते हुए उपमहाप्रबंधक सतर्कता एनके नौटियाल ने कहा कि किसी भी कार्य में श्रमिकों का योगदान बहुत महत्वपूर्ण होता है।

इसलिए सभी प्रकार के श्रमिकों को सरकार द्वारा श्रमिक कानून के अंतर्गत जारी सभी सुविधाओं का लाभ दिया जाना आवश्यक है। श्रमिकों की शिकायतों का समाधान किया गया। मोहन सिंह सिरसवाल, जेपी चमोली, अबनीशा आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    एसएसजे विश्वविद्यालय के परिसरों में मजबूत होंगी शोध और प्रयोगशाला सुविधाएं

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में शोध, शिक्षण और प्रयोगशाला सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए शासन ने चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। विश्वविद्यालय प्रशासन…

    डोटियालगांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का हुआ उपचार

    ताकुला विकासखंड के श्रीराम इंटर कॉलेज डोटियालगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। शिविर में हड्डी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *