ड्यूटी से गायब फायर चालक निलंबित, एसपी ने दिखाया सख्त रुख

जनपद के डडा़ कुलेठी गांव में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की घटना के बाद फायर सर्विस की लापरवाही सामने आने पर पुलिस प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। आग की सूचना समय पर मिलने के बावजूद फायर स्टेशन चम्पावत में तैनात चालक के ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने से अग्निशमन कार्य में अनावश्यक विलंब हुआ। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक चम्पावत अजय गणपति ने संबंधित फायर सर्विस चालक चरण सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए।

एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पुलिस एवं फायर सेवा एक अनुशासित बल है, जहां किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा कर्तव्य में शिथिलता को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। घटना के बाद प्रशासन की इस कार्रवाई को लापरवाही पर सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है, ताकि भविष्य में आपात स्थितियों में समय पर राहत कार्य सुनिश्चित किया जा सके।

  • Related Posts

    “हर श्रद्धालु हमारा मेहमान” – जिलाधिकारी मनीष कुमार

    संजू पुरोहित सम्पादक उत्तर भारत के प्रमुख सिद्धपीठों में शुमार पूर्णागिरि मंदिर का वार्षिक मेला इस वर्ष 27 फरवरी (होलिया एकादशी) से प्रारंभ होकर 15 जून तक लगातार 109 दिनों…

    15 फरवरी से स्व. तेज सिंह लड़वाल मेमोरियल मैदान बनेगा कुमाऊं प्रीमियर लीग 2026 का केंद्र

    संजू पुरोहित सम्पादक खेल प्रेमियों के लिए गर्व का क्षण आने वाला है। लड़वाल स्टेट स्थित स्वर्गीय तेज सिंह लड़वाल मेमोरियल खेल मैदान में 15 फरवरी से पहली बार कुमाऊं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *