आख़िरकार गुलदार पकड़ में आया, डर के साए से निकले ग्रामीण

गढ़वाल वन प्रभाग के अन्तर्गत पोखड़ा रेंज के श्रीकोट गांव में मंगलवार सुबह एक गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार आदमखोर है अथवा नहीं, इसकी पुष्टि हेतु पशु चिकित्सक द्वारा आवश्यक सैंपल लिए जाएंगे।

ज्ञातव्य है कि जनपद पौड़ी गढ़वाल के पोखड़ा क्षेत्र स्थित श्रीकोट गांव में हाल ही में गुलदार के हमले में चार वर्षीय बालिका की दुःखद मृत्यु हो गयी थी। जन सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन एवं वन विभाग ने त्वरित कार्यवाही की। घटना की रात को ही एसडीएम, पुलिस तथा स्वास्थ्य विभाग के दल द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण की गयी तथा वन विभाग द्वारा गांव में तीन पिंजरे स्थापित किए गए।

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि गुलदार की गतिविधियों पर निगरानी के लिए ड्रोन कैमरा तथा ट्रैप कैमरे स्थापित किए थे। साथ ही तत्काल फॉरेस्ट कंजर्वेटर तथा चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन के माध्यम से ट्रेंकुलाइजिंग की अनुमति प्राप्त कर ट्रेंकुलाइज स्नाइपर तैनात किए गए थे। वन विभाग की टीम भी लगातार गश्त कर रही थी तथा प्रशासन, जन सहयोग एवं वन विभाग ने मिलकर इस अभियान को सफल बनाया।

डीएफओ जीवन मोहन दगाड़े ने बताया कि गुलदार घटनास्थल से लगभग 30 मीटर की दूरी पर लगाए गए पिंजरे में कैद हुआ। उन्होंने बताया कि अब गुलदार का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा तथा उसकी उम्र और लिंग की जानकारी भी ली जा रही है।

  • Related Posts

    मायावती अद्वैत आश्रम में ‘अद्वैतामृतम्’ आध्यात्मिक शिविर का शुभारंभ। अद्वैत एवं वैदान्त ही विश्व को बांध सकता है शान्ति व आध्यात्म की डोर में – स्वामी शुद्धिदानन्द

    देशभर से पहुंचे 37 साधक, दस दिनों तक अद्वैत वेदान्त के गूढ़ ज्ञान और साधना से होंगे परिचित।लोहाघाट। हिमालय की शांत व आध्यात्मिक वादियों में स्थित मायावती अद्वैत आश्रम में…

    बार काउंसिल सदस्य बनने पर राव मुनफैत का अधिवक्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

    बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित होने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का तहसील परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *