फैंसी ड्रेस का आयोजन

संस्कृति स्कूल, हरिद्वार में दिनाँक 25.02.2025 को आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चों  ने बढ़-चढ़कर भाग लिया । किसी ने स्वतंत्रता सेनानियों का रूप धारण किया, तो किसी ने परियों, सुपरहीरो, डॉक्टर, सैनिक, किसान और अन्य प्रेरणादायक व्यक्तित्वों की झलक प्रस्तुत की। उनके मनमोहक प्रस्तुतिकरण ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

प्रधानाचार्य श्रमती श्वेता सहगल जी ने बच्चों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं, बल्कि उनकी रचनात्मक सोच को भी प्रोत्साहित करती हैं।

निर्देशिका श्रीमती दिव्या पंजवानी जी ने सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा की और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों को धन्यवाद दिया। इस प्रतियोगिता ने स्कूल के माहौल में उत्साह और उमंग भर दी, जिसे सभी ने खूब सराहा।

  • Related Posts

    एसएसजे विश्वविद्यालय के परिसरों में मजबूत होंगी शोध और प्रयोगशाला सुविधाएं

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में शोध, शिक्षण और प्रयोगशाला सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए शासन ने चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। विश्वविद्यालय प्रशासन…

    डोटियालगांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का हुआ उपचार

    ताकुला विकासखंड के श्रीराम इंटर कॉलेज डोटियालगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। शिविर में हड्डी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *