‘एक राष्ट्र–एक चुनाव’ को लेकर युवाओं का उत्साह चरम पर, लोहाघाट कॉलेज बना जनजागरण का केंद्र

संजू पूरोहित संपादक

भाजपा युवा मोर्चा के हस्ताक्षर अभियान में सैकड़ों छात्रों ने दिखाई भागीदारी, लोकतंत्र को मजबूत करने का लिया संकल्प।

भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार चम्पावत जिले के लोहाघाट मण्डल में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के समर्थन में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में भाजपा युवा मोर्चा चम्पावत द्वारा स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लोहाघाट परिसर में ‘स्टूडेंट्स फॉर वन नेशन वन इलेक्शन’ कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अभियान के दौरान युवाओं को एक साथ चुनाव होने से देश को होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि एक राष्ट्र–एक चुनाव से बार-बार लगने वाली आचार संहिता, प्रशासनिक खर्च और समय की बर्बादी पर रोक लगेगी, जिससे विकास कार्यों को गति मिलेगी और शासन-प्रशासन अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकेगा। छात्रों ने इस विचार को देशहित में बताते हुए अपने हस्ताक्षर कर मुहिम को समर्थन दिया।

कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्रीय अभियान की रीढ़ होती है और युवाओं का समर्थन मिलने से यह मुहिम और अधिक मजबूत होगी। छात्र-छात्राओं ने भी खुलकर अपने विचार रखे और कहा कि एक साथ चुनाव से लोकतंत्र अधिक स्थिर और पारदर्शी बनेगा।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा विनोद बगोली, बाराकोट मण्डल अध्यक्ष योगेश तिवारी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष अजय बिष्ट सहित राहुल जोशी, उमेश बिष्ट, नीरज बोहरा, मुकेश, धीरज, हिमांशु, हिमाशी, किरण, दीपा समेत अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित में एकजुटता और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ किया गया। युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने भविष्य में भी इस प्रकार के जनसंपर्क और जागरूकता कार्यक्रम लगातार चलाने की बात

  • Related Posts

    लीसा विदोहन से रोजगार सृजन एवं वनाग्नि सुरक्षा को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    वन विभाग के तत्वावधान में लीसा विदोहन से रोजगार सृजन एवं वनाग्नि सुरक्षा जन जागरूकता के उद्देश्य से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी…

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रामलीला मैदान में भव्य हिंदू सम्मेलन, राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पण का संकल्प।

    लोहाघाट। रविवार को सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, धार्मिक और पौराणिक नगरी लोहाघाट पूरी तरह सनातन चेतना और राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगी नजर आई। रामलीला मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *