कर्मचारियों ने जताया भरोसा, बेहतर टीमवर्क और पारदर्शिता का लिया संकल्प

नवनियुक्त राज्य कर अधिकारी वरुण रावत ने श्रीनगर स्थित राज्य कर भवन में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। वरुण रावत उत्तराखंड पी.सी.एस. 2021 बैच के अधिकारी हैं।

कार्यालय पहुंचने पर राज्य कर भवन के कार्मिकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों ने उनके नेतृत्व में बेहतर टीमवर्क, पारदर्शिता एवं समयबद्ध वित्तीय प्रबंधन सुनिश्चित करने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने कहा कि वह विभागीय कार्यों को दक्षता और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने टीम भावना के साथ कार्य करते हुए वित्तीय प्रक्रियाओं के सुचारु संचालन पर विशेष बल देने की बात कही।

इस दौरान सहायक आयुक्त राज्य कर श्रीनगर चंचल सिंह चौहान सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जनपद में खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार से कोई मिलावट न हो, इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निरंतर छापेमारी की कार्यवाही के निर्देश दिए गए है

    चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य प्रदार्थ उपलब्ध हो तथा खाद्य पदार्थों में किसी प्रकार की कोई मिलावट न हो इसके लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *