चुनाव पर्यवेक्षक ने निष्पक्षता और पारदर्शिता का दिया भरोसा

जिला पंचायत अध्यक्ष एवं क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी है। मतदान से पूर्व सीलिंग की प्रक्रिया पारदर्शी रूप से संपन्न की गयी। जिला पंचायत सभागार में रिटर्निंग अधिकारी एवं जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने सभी जिला पंचायत सदस्यों को मतदान प्रक्रिया से संबंधित नियमों एवं निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी।

चुनाव पर्यवेक्षक आईएएस ललित मोहन रयाल ने बताया कि मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संचालित की जा रही है, ताकि लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप सभी सदस्य स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

मतदान शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित माहौल में जारी है।

  • Related Posts

    लोहाघाट के राकेश ने रचा सफलता का नया इतिहास, उप शिक्षा अधिकारी बन बढ़ाया चम्पावत का मान

    साधारण परिवार से निकलकर हासिल की बड़ी सफलता, डीएम मनीष कुमार ने किया सम्मानित; युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर…

    विश्व पर्यावरण दिवस पर चम्पावत में गूंजा हरियाली का संदेश

    स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, जल स्रोतों के संरक्षण और वृक्षारोपण का लिया संकल्प। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद भर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न जागरूकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *