पिरान कलियर नगर पंचायत में स्वच्छता की गूँज; बच्चों को बांटी पेंटिंग किट, ‘स्वच्छ भारत मिशन 2.0’ के तहत जगाई अलख

नगर पंचायत पिरान कलियर में मंगलवार को स्वच्छ भारत मिशन (शहरी 2.0) के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें आईईसी गतिविधियों के जरिए स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस मौके पर नगर क्षेत्र के सभी राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के कक्षा 1 से 5 तक के छात्र-छात्राओं के लिए निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता हेतु आवश्यक सामग्री व किटों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बच्चों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश समाज के हर वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुँचता है। इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि सलीम प्रधान, अधिशासी अधिकारी (ईओ) कुलदीप सिंह चौहान और सभासद अमजद अली ने बच्चों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। इस अवसर पर रमजान बाबा, सलमान अली, अयूब अब्बासी सहित नगर पंचायत स्टाफ से गौरव पाल, हिमांशु, अब्दुल रहमान और शहाबुद्दीन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जनपद में खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार से कोई मिलावट न हो, इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निरंतर छापेमारी की कार्यवाही के निर्देश दिए गए है

    चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य प्रदार्थ उपलब्ध हो तथा खाद्य पदार्थों में किसी प्रकार की कोई मिलावट न हो इसके लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *