भारतीय समाज में महिलाओं का है विशिष्ट सम्मान: डॉ एसके मिश्रा

* होप सुपर स्पेशियलिटी एवं केंसर हास्पिटल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में चिकित्सकों एवं सहयोगी कर्मचारियों को किया सम्मानित

हरिद्वार। होप सुपर स्पेशियलिटी एवं केंसर हास्पिटल, जगजीतपुर कनखल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सभी महिला चिकित्सकों एवं सहयोगी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर हास्पिटल के संस्थापक डॉ एस के मिश्रा ने कहा भारतीय संस्कृति में महिलाओं को विशिष्ट सम्मान प्राप्त है। मान्यता है जहां महिलाओं की पूजा होती है वहां देवताओं का वास होता है। इसीलिए महिलाओं को देवियों के रूप में पूजा जाता है। उन्होंने कहा समय के साथ महिलाओं की भूमिका में बदलाव आया है। घर की चारदीवारी से निकल महिलाएं अपनी प्रतिभा के दम पर देश और दुनिया में नाम रोशन कर रही है।
प्रोफेसर डॉ मीनू गुप्ता रेडिएशन ने कहा कि समय के साथ महिलाओं की भुमिका में बदलाव आया है।आज वर्तमान युग में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर परिवार, समाज और राष्ट्र की तरक्की और उन्नति में योगदान कर रही है। ऑन्कोलॉजिस्ट, डॉ विजेंद्र सैनी ने कहा कि शिक्षित महिला ही उन्नत समाज और राष्ट्र का निर्माण कर सकती है। इसीलिए महिलाओं की शिक्षा और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्रम में आरएसओ, आशीष चौहान, विवेक कुमार, प्रज्ञा, काजल ओबराय, नेहा, ज्योति, रितिका, काजल सैनी, सलोनी, प्रदीप आरटीटी, आकाश शर्मा आरटीटी सहित अन्य स्टाफ के कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    एसएसजे विश्वविद्यालय के परिसरों में मजबूत होंगी शोध और प्रयोगशाला सुविधाएं

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में शोध, शिक्षण और प्रयोगशाला सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए शासन ने चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। विश्वविद्यालय प्रशासन…

    डोटियालगांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का हुआ उपचार

    ताकुला विकासखंड के श्रीराम इंटर कॉलेज डोटियालगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। शिविर में हड्डी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *