गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर हुए कार्यक्रम में डीएम टिहरी की उपस्थिति रही

टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने आज नई टिहरी स्थित गोपाल गौ लोक धाम संवर्धन समिति द्वारा आयोजित गोपाष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने कहा कि गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर गौ को नमन करने का मौका मिला है, इसके लिए उन्होंने समिति के सदस्यों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके।पर जिलाधिकारी ने गौ लोक धाम में गौ को नमन करते हुए चारा एवं दाना खिलाया। उन्होंने कहा कि अपनी सभ्यता एवं संस्कृति से अपनी भावी पीढ़ी को अवगत कराया जाना भी आवश्यक है।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था, गौ एवं गौवंशों का संरक्षण कर उनकी देखभाल कर रही है। वर्तमान में धाम में लगभग 38 गौ एवं गौवंशों की सेवा/सुरक्षा व्यापक जनहित में निस्वार्थ भाव से की जा रही है। पुनर्वास विभाग के द्वारा संस्था की मांग पर नई टिहरी के सेक्टर 3 के अन्तर्गत नवनिर्मित सेन्टर स्कूल के नीचे लगी हुई भूमि जो कि कुल 700 वर्ग मीटर है तथा जंगल एवं गदेरे से लगी हुई भूमि है, जिससे गौ एवं गौवंशों के लिए पीने का पानी तथा घास आसानी से उपलब्ध है। यह भूमि निर्धारित की गई थी, जिस पर तत्कालीन अधिकारियो के आश्वासन पर कार्य को इस भूमि पर शुरू कर दिया गया।

इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियों ने भूमि आवंटन हेतु पूर्व में दिए गए अनुरोध पत्र पर आवश्यक कार्यवाही करने का अनुरोध किया, जिस पर जिलाधिकारी ने नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर समिति के प्रबंधक घनानंद डोभाल, अध्यक्ष सरोजनी चमोली, जिला पंचायत सदस्य टिपरी शकुन्तला पंवार सहित शांति प्रसाद भट्ट, सरोज भट्ट, राजेंद्र चमोली एवं गौ सेवा से जुड़ी महिलाएं मौजूद रही।

  • Related Posts

    कुंभ 2027 की तैयारियां तेज : शहरी विकास मंत्री ने हरिद्वार का भ्रमण कर तैयारियों का लिया जायजा  

    कुंभ मेला 2027 को दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : कैड़ा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और सभी कार्यों…

    वैशाखी स्नान एंव सद्दभावना सम्मेलन पर चाक-चौबंद रहेगी हरिद्वार पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था

    वैशाखी स्नान एंव सद्दभावना सम्मेलन सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार ऋषिकुल ऑडिटोरियम में मेला ड्यूटी में लगे फोर्स को किया गया ब्रीफ जिलाधिकारी व एसएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *