खाद्य सुरक्षा अधिकारी पर गिर सकती है डीएम की गाज

मा0 के निर्देश पर जन के जीवन से खिलवाड़ पर कुट्टू आटा सप्लायर, रिटेलर, होलसेलर पर जिला प्रशासन ने कराए संगीन धाराओं में मुकदमें दर्ज ,स्टॉक सीज

खाद्य सुरक्षा अधिकारी पर गिर सकती है डीएम की गाजबुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों, जन की सेहत से खिलवाड़ पर जिला प्रशासन सख्त

मरीजों के उपचार एवं सुगम सुविधा, समन्वय को डीएम ने अस्पतालों में तैनात किए मजिस्ट्रेट

डीएम की जनपदवासियों/नागरिकों से अपील एहतियात कुट्टू, सिंगाड़े को साबुत रूप में क्रय कर पिसवाने उपरांत सेवन करें

बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों, जन की सेहत से खिलवाड़ करने वालो को बख्शा नही जाएगाः डीएम

बेहतर सुगम समन्वय हेतु डीएम ने अस्पतालों में नियुक्त किए मजिस्ट्रेट

देहरादून। जिले में कुट्टू का आटा खाने से बीमार, पड़ने की घटना पर मा0 सीएम के निर्देश के क्रम जिला प्रशासन ने सख्त रूख अपनाते हुए जनमानस के जीवन से खिलवाड़ करने वाले कुट्टू आटा सप्लायर ,रिटेलर होलसेलर पर संगीन धाराओं में मुकदमें दर्ज करा दिए है।
जिलाधिकारी ने चिकित्सालयों में भर्ती मरीजों के उपचार एवं सुगम सुविधा, समन्वय को जिला चिकित्सालय, दून चिकित्सालय तथा इन्दिरेश हास्पिटल मजिस्टेªट तैनात कर दिए हैं।
डीएम ने जनपदवासियों/नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि एहतियात बरतते हुए कुट्टू, सिंगाड़े को साबुत रूप में क्रय कर पिसवाने उपरांत सेवन करें ।
यदि कहीं किसी विक्रेता के सामग्री में मिलावट की जा रही है तो इसकी जानकारी पुलिस कन्ट्रोलरूम न0 112, जिला आपदा परिचालन केन्द्र 01352626066, सम्बन्धित एसडीएम एवं सीओ को सूचित करें।
जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से मिली रिपोर्ट के अनुसार दून अस्पताल में करीब 105, कोरोनेशन अस्पताल में 90 और इंद्रेश अस्पताल में करीब 30 लोग भर्ती हुए है, जिनकी तबीयत मिलावटी कुट्टू का आटा खाने से खराब हुई है। अस्पताल प्रशासन की आरे से मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

  • Related Posts

    उद्यमियों को बांटे 33.25 करोड़ के स्वीकृति पत्र, 129 करोड़ की लीड जेनरेट

    पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) मंडल कार्यालय हरिद्वार द्वारा ज्वालापुर और रुड़की में एक दिवसीय ‘पीएनबी मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को सुलभ…

    हरिद्वार में मकान सूचीकरण का कार्य शुरू, जिलाधिकारी ने पारदर्शिता पर दिया जोर

    भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का अभियान जनपद हरिद्वार में आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *