डीएम ने सुनीं समस्याएं, कार्बन क्रेडिट और बिजली सुधार के लिए दिए कड़े निर्देश

संजू पुरोहित संपादक

कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किसान दिवस में किसानों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से रखा, जिसमें कार्बन क्रेडिट योजना, बिजली बिलों में सुधार और चकरोड की मरम्मत मुख्य मुद्दे रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने वन विभाग को निर्देश दिए कि वे यूकेलिप्टस और पॉपलर के पेड़ लगाने वाले किसानों का ऑनलाइन सर्वे कराकर उन्हें कार्बन क्रेडिट का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम में कुल 13 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें मुख्य रूप से ग्राम ददिउरा में बिजली के खंभे हटाने, पुवायां क्षेत्र के गलत बिजली बिलों को दुरुस्त करने और चचुआपुर से गंगा घाट तक चकरोड की मरम्मत की मांग शामिल रही। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निस्तारण किया जाए ताकि किसानों को अनावश्यक परेशानी न हो। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर जनसंघ के समय के वरिष्ठ नेता पूर्व पालिकाध्यक्ष अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा को कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया सम्मानित

    आज भारतीय जनता पार्टी के 47 में स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखंड सरकार के पंचायती राज एवं आयुष मंत्री माननीय मदन कौशिक ने हरिद्वार के पूर्व पालिका अध्यक्ष रहे…

    सैनी समाज हरिद्वार भेल रानीपुर के 46 वे वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में राज्य मंत्री सुनील सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे l

    भेल हरिद्वार कमेटी द्वारा दिव्य एवं भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया l सैनी समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया बहुत ही मनमोहक कार्यक्रम किये…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *