*खेल-खेल में अक्षर ज्ञान*जिलाधिकारी की अभिनव पहल*भिक्षावृति से संलिप्त बच्चों के हाथों कटोरा छीन थमाई पुस्तकें

देहरादून। बच्चों की सोच व भावनाओं को लगे पंख लगाने में जिलाधिकारी सविन बंसल की अभिनव पहल बच्चों की सपनों को साकार करने में जुटी है। साधुराम इंटर कॉलेज आधुनिक इनोसेंटिव केयर सेंटर में आए दिन यहां बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सर्वांगीण विकास हेतु उपकरण सामग्री आदि से विकसित हो रहे हैं। बच्चों की रुचि बड़ा रही हैं सर्वांगीण विकास की उड़ान।

साधुराम इन्टर कालेज में बनाए गए आधुनिक इनोसेटिव केयर शेल्टर में बच्चे खेल-खेल में आखर ज्ञान सीख रहें, तथा अच्छी बात यह है कि अब बच्चें अन्य बच्चों की भांति खेल गतिविधि एवं चित्रकला के साथ ही पठन-पाठन में दिलचस्पी दिखाने लगे हैं।

जहां डीएम ने सड़क पर घूमते बच्चों के लिए आधुनिक इनोसेटिव सेल्टर बनावाकर भिक्षावृत्ति में संलिप्त बच्चों को पढाई एवं खेल गतिविधि से जोड़ने हेतु माइक्रो प्लान के तहत बच्चों को मुख्यधारा में लाने का प्रसास किया जा रहा है तथा यह प्रयोग अब सफल भी होता दिख रहा है। बच्चें मनोरंजन एवं खेल गतिविधि के साथ ही पठन-पाठन के साथ ही विभिन्न स्कूली एक्टीविटी में रूचि लेने लगे हैं। इनोसेटिव केयर शेल्टर में बच्चे क्रिया-कलाप, शिक्षा, मनोरंजन की शिक्षण में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

  • Related Posts

    जनपद वासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को आयोजित किया जा रहा है जन सुनवाई कार्यक्रम

    जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 36 समस्याएं एवं ऑनलाइन के माध्यम से 20 शिकायतें की गई दर्ज,कुल 56 शिकायतें दर्ज की गई जिसमें मौके पर 26 समस्याओं का…

    राज्य मंत्री स्तर पर 1 वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण, सुनील सैनी ने जताया आभार

    राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष सुनील सैनी ने राज्य मंत्री स्तर पर अपने एक वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर परिवार सहित माता सुरेश्वरी देवी मंदिर में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *