जिलाधिकारी हरिद्वार कर्मेन्द्र सिंह द्वारा औचक निरीक्षण के निर्देश तहसीलदार प्रियंका रानी को दिये गये

हरिद्वार । कतिपय सूत्रों से यह सूचना प्राप्त होने पर कि ग्राम कांगड़ी स्थित विदेशी मदिरा की दुकान पर विक्रेता एवं अनुज्ञापी द्वारा अनाधिकृत स्रोतों से माल प्राप्त कर विक्रय किया जा रहा है, जिलाधिकारी हरिद्वार कर्मेन्द्र सिंह द्वारा औचक निरीक्षण के निर्देश तहसीलदार हरिद्वार प्रियंका रानी को दिये गये ।

तहसीलदार हरिद्वार द्वारा आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक मदन सिंह चौहान के साथ औचक निरीक्षण किये जाने पर कुल 32 पेटी विदेशी मदिरा की एफ. एल. 36 । बिक्री पास विक्रेता द्वारा प्रस्तुत नहीं किये गये। अतः मौके पर ही उक्त माल को विक्रय हेतु प्रतिबंधित करने की कार्यवाही की गयी।

जिलाधिकारी कमेन्द्र सिंह की उक्त कार्यवाही से मदिरा विक्रेताओं। अनुज्ञापियों में हड़कंप मचा रहा।

तहसीलदार हरिद्वार प्रियंका रानी द्वारा बताया गया कि भविष्य में भी जिलाधिकारी हरिद्वार महोदय के दिशा-निर्देशन में इस प्रकार के औचक निरीक्षण किये जाते रहेंगे ।

उक्त’ निरीक्षण के दौरान राजस्व निरीक्षक हरिद्वार रमेशचन्द व लव शर्मा प्रधान आबकारी सहायक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    एसएसजे विश्वविद्यालय के परिसरों में मजबूत होंगी शोध और प्रयोगशाला सुविधाएं

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में शोध, शिक्षण और प्रयोगशाला सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए शासन ने चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। विश्वविद्यालय प्रशासन…

    डोटियालगांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का हुआ उपचार

    ताकुला विकासखंड के श्रीराम इंटर कॉलेज डोटियालगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। शिविर में हड्डी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *