जिलाधिकारी ने बैठक बुलाकर सड़क निर्माण से जुड़े अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

पिथौरागढ़।   विगत दिनों में हुई अतिवृष्टि, ऊंच हिमालयी क्षेत्रों में हुए हिमपात आदि को देखते हुए जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी की अध्यक्षता में जनपद के सड़क मार्ग से जुड़े अधिकारियों व आपदा प्रबंधन विभाग के साथ एक आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा बीआरओ, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई से जनपद अन्तर्गत सड़क मार्गों की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों की तारीफ़ करते हुए आगे आने वाले दिनों में भी सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए और स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी लेते हुए उसे और बेहतर करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जनपद के प्रभावित क्षेत्रों में राशन और पानी की उपलब्धता को बनाए रखने पर संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश दिए और उनकी सुरक्षा पर विशेष बल देते हुए कहा कि जनता की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है।

बैठक में बीआरओ, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई आदि संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    एसएसजे विश्वविद्यालय के परिसरों में मजबूत होंगी शोध और प्रयोगशाला सुविधाएं

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में शोध, शिक्षण और प्रयोगशाला सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए शासन ने चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। विश्वविद्यालय प्रशासन…

    डोटियालगांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का हुआ उपचार

    ताकुला विकासखंड के श्रीराम इंटर कॉलेज डोटियालगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। शिविर में हड्डी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *