जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से सौहार्दपूर्ण भेंटवार्ता की

 जिलाधिकारी अल्मोड़ा अंशुल सिंह ने भूतपूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद से रानीखेत में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भूतपूर्व राष्ट्रपति को दी।

जिलाधिकारी ने अल्मोड़ा जनपद में पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास तथा अवसंरचना सुदृढ़ीकरण से संबंधित विभागीय गतिविधियों की प्रगति के बारे में उन्हें विस्तार से जानकारी दी ।

भूतपूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने जनपद अल्मोड़ा में संचालित योजनाओं एवं पर्यटन गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि पर्वतीय जिलों के विकास के लिए बुनियादी अवसंरचना का सुदृढ़ीकरण अत्यंत आवश्यक है, जिसे उन्होंने विकास की रीढ़ बताया।

जिलाधिकारी ने भूतपूर्व राष्ट्रपति को जनपद की संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य तथा सामाजिक विकास की दिशा में उठाए जा रहे कदमों की जानकारी भी दी।

  • Related Posts

    क्वांटम विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय एआई कॉन्फ्रेंस का भव्य शुभारंभ

    क्वांटम विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस “इनोवेशन एंड प्रैक्टिस इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ICIPI-2026)” का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। 15 एवं 16 मई तक चलने वाले इस सम्मेलन…

    सोशल मीडिया अफवाहों पर ध्यान न दें, श्रमिक सीधे श्रम विभाग में दर्ज कराएं शिकायतें: उप श्रमायुक्त विपिन कुमार

    जनपद हरिद्वार के उप श्रमायुक्त विपिन कुमार ने सभी श्रमिकों से सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक खबरों और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *