बैंकिंग प्रक्रियाओं और MCP, CCL जैसे विषयों पर दी गई विस्तृत जानकारी

मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोंड के निर्देशों के क्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के अंतर्गत ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) द्वारा प्रसार प्रशिक्षण केंद्र (ETC), हरिद्वार में फाइनेंशियल लिटरेसी कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन (FLCRP) के लिए छह दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण 22 अगस्त से प्रारंभ होकर 27 अगस्त 2025 को संपन्न हुआ। इस दौरान जनपद हरिद्वार के सभी विकासखंडों से चयनित 29 महिला प्रतिभागियों ने भागीदारी की।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी महिलाओं को वित्तीय दृष्टि से सशक्त बनाना रहा ताकि वे अपने समूहों का संचालन अधिक प्रभावी और व्यवस्थित ढंग से कर सकें। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को समूह संचालन के पाँच मूलभूत सूत्रों की जानकारी दी गई तथा बैंकिंग प्रक्रियाओं जैसे—खाता खोलना, ब्याज की गणना, माइक्रो क्रेडिट प्लान (MCP) तैयार करना और कैश क्रेडिट लिमिट (CCL) की पहली व दूसरी डोज़ प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

प्रतिभागियों को यह भी बताया गया कि समूह के ऋण खाते को नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (NPA) बनने से बचाने के लिए ऋण की किस्तें समय पर अदा करना और धन का उपयोग निर्धारित उद्देश्य के लिए करना आवश्यक है। साथ ही, साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए भी जागरूक किया गया और स्पष्ट किया गया कि किसी भी संदिग्ध लिंक, ऐप या ओटीपी को साझा न करें।

प्रशिक्षण के दौरान एनआरएलएम डीटीई सूरज रतूड़ी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समस्त कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना ने योजना की गतिविधियों और उपलब्ध अवसरों पर प्रकाश डाला। वहीं मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना से राव आस्कर और योगेंद्र चौहान ने उद्यमों से जुड़ी प्रमाणन प्रक्रियाओं की जानकारी देकर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर शिव कुमार सिंह (निदेशक, आरसेटी), संजय सक्सेना (डीपीएम, ग्रामोत्थान परियोजना), सूरज रतूड़ी (एनआरएलएम डीटीई), राव आस्कर एवं योगेंद्र चौहान (मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना) तथा प्रशिक्षक श्रीमती मर्यादा और श्रीमती गीता कपूर उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    लीसा विदोहन से रोजगार सृजन एवं वनाग्नि सुरक्षा को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    वन विभाग के तत्वावधान में लीसा विदोहन से रोजगार सृजन एवं वनाग्नि सुरक्षा जन जागरूकता के उद्देश्य से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी…

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रामलीला मैदान में भव्य हिंदू सम्मेलन, राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पण का संकल्प।

    लोहाघाट। रविवार को सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, धार्मिक और पौराणिक नगरी लोहाघाट पूरी तरह सनातन चेतना और राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगी नजर आई। रामलीला मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *