देवरानी-जेठानी की जोड़ी ने लहराया परचम

उत्तराखंड पंचायत चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। ऐसे में कोई प्रत्याशी जीत की हैट्रिक लगा रहा है तो कोई एक वोट से जीत हासिल कर रहा है। लेकिन इन सबके बीच जिन दो उम्मीदवारों ने अपना ध्यान खींचा है। वो आपस के रिश्ते में देवरानी-जेठानी लगती हैं। एक तरफ जहां जेठानी सोनिया थापा ने धनौला सहस्त्रधारा ग्राम पंचायत के चुनाव में प्रधान पद का चुनाव जीता है।

तो वहीं दूसरी तरफ देवरानी साक्षी ने क्षेत्र पंचायत का चुनाव जीता है। बता दें कि इससे पहले पिथौरागढ़ जिले के ग्राम पंचायत रीठा रैतोली के ग्रामीणों ने एक ही घर से देवरानी-जेठानी को अपना मुखिया चुना था। एक तरफ जहां देवरानी ग्राम प्रधान तो दूसरी तरफ जेठानी को क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध चुना गया। इस परिवार का पिछले 40 वर्षों से पंचायत चुनाव में राज कायम है

  • Related Posts

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर युवाओं ने किया रक्दान

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। स्वर्ण जयंती वर्ष की उपलक्ष में धर्मप्रांत के युवा विभाग द्वारा उजाला पादरीय केंद्र, निंबूचौड़ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन…

    अक्कल धारा से उठा जल संरक्षण का संदेश, ‘धारा मेरा-नौला मेरा’ अभियान में उमड़ा जनसैलाब

    स्वच्छता अभियान के साथ लोगों ने लिया जल स्रोतों को बचाने का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण का दिया मजबूत संदेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के महत्वाकांक्षी अभियान ‘धारा मेरा, नौला मेरा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *