पिथौरागढ़ के दूरस्थ गांव में भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून ने लगाई चौपाल

PIB Dehradun देहरादून : उत्तराखंड के दूरस्थ जिला पिथौरागढ़ के कनालीछीना के आदर्श मत्स्य ग्राम डूंगरी में लगी मानकों की चौपाल विकासखंड कनालीछीना के आदर्श मत्स्य ग्राम डूंगरी में भारतीय मानक ब्यूरो की देहरादून शाखा द्वारा मानकों पर आधारित चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय मानक ब्यूरो की देहरादून शाखा के निर्देशक श्री सौरभ तिवारी, संयुक्त निदेशक सचिन चौधरी, सहायक निदेशक सौरभ चौरसिया एवं मानक संवर्धन अधिकारी श्रीमती सरिता त्रिपाठी ने प्रतिभाग किया।

 

चौपाल में ग्रामीण क्षेत्रों में मानकों की उपयोगिता विषय पर संवाद किया गया। मानकों के द्वारा ग्रामीणों के जीवन स्तर में किस प्रकार से सुधर जा सकता है । दैनिक उपभोग में गुणवत्ता पूर्ण की वस्तुओं को क्रय करने की अपील ब्यूरो के अधिकारियों द्वारा की गयी । कार्यक्रम में डीडीहाट विधायक श्री विशन सिंह चुफाल, जिला पंचायत प्रशासक श्रीमती दीपिका बोरा सहित विकासखंड के तमाम अधिकारी उपस्थित रहे । श्री सौरव तिवारी ने ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे रोजगार के प्रयासों की बहुत प्रशंसा की कार्यक्रम में भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से पिथौरागढ़ जिले के रिसोर्स पर्सन दीपक जोशी ग्राम डूंगरी से पूर्व सैनिक हेमराज बिष्ट दीवान सिंह बिष्ट सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल रखने के लिए किसी भी दशा में कूड़ा-कचरा गंगा नदी में न जाए – जिलाधिकारी

    मां गंगा में किसी भी श्रद्धालु  एवं स्थानीय नागरिको द्वारा कूड़ा कचरा कपड़े न फैंके जाए, इसके लिए सभी घाटों पर साइन बोर्ड लगाने के दिए निर्देश जिन घाटों की देखरेख सही…

    राहुल गांधी की अल्मोड़ा रैली को लेकर कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, बनाई रणनीति

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आगामी 4 जून को प्रस्तावित अल्मोड़ा दौरे को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *