बेटी-दामाद ने किया धोखा, पिता की संपत्ति हड़पी

धर्मनगरी हरिद्वार से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक पिता ने अपनी बेटी और दामाद के खिलाफ ठगी (धोखाधड़ी) का मुकदमा दर्ज करया है।

बुजुर्ग पिता का आरोप है कि बेटी और दामाद ने एलआईसी और निवेश करने के नाम पर 1 करोड़ 10 लाख रुपए हड़प लिए।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित पिता महेश महाराज निवासी दयानंद नगरी ज्वालापुर ने तहरीर देकर बताया कि वह 2010 में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) से रिटायर हुए थे। पीड़ित पिता ने कहा उनके दो बैंक एकाउंट रानीपुर और ज्वालापुर में हैं।

जिनमें 93 लाख और 20 लाख की रकम जमा थी। आरोप है कि उनकी बेटी शोभा शर्मा ने अपने पति आशुतोष शर्मा निवासी शिवालिक नगर के साथ LIC और म्यूचुअल फंड में निवेश करने की बात कहकर कई चेकों पर हस्ताक्षर करवा लिए।

आरोप है कि बैंक कर्मचारियों से मिलीभगत कर उनके फर्जी हस्ताक्षर करते हुए 90 लाख की रकम निकाल ली। इतना ही नहीं, अन्य बैंक के संयुक्त खाते का दुरुपयोग करते हुए बेटी ने 20 लाख रुपये भी निकाल लिए।

अब पीड़ित पिता ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि रकम से न कोई LIC की गई और न ही निवेश किया गया। बताया कि बैंक शाखा में जाकर स्टेटमेंट निकलवाने पर हकीकत सामने आई।

इधर, कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि आरोपी पति पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।

 

  • Related Posts

    खाड़ी देशों में फंसे चम्पावत के लोगों का जुटेगा डेटा, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

    जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को दिया तत्काल सूचना संकलन का आदेश। खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और हालात को देखते हुए मांडल जिला चम्पावत प्रशासन सतर्क…

    रुड़की में पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, नशे में धुत चालक गिरफ्तार

    सोमवार शाम नगर निगम चौक पर चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यातायात पुलिस को वायरलेस सेट के माध्यम से सूचना मिली कि एक काले रंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *