देर रात कार हादसा, दो की मौत, एक घायल

एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा मसूरी में देहरादून मसूरी रोड पर गलोगी पावर हाउस के पास हुआ। यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने कार से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई, जो घायल है।

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

मसूरी सीओ मनोज असवाल ने बताया कि एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। गहरी खाई और अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रात 1 बजे से सुबह तक जारी रहा।

सीओ ने बताया कि कार में तीन लोग सवार थे, जिसमें से एक व्यक्ति ने कार से छलांग लगाकर जान बचाई, जिसने पुलिस को घटना की सूचना दी। कार में सवार अन्य दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर खाई में गिरे दोनों युवकों के शव को निकाला।

घायल कार सावर मेजर अंशुमान त्रिखा ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि झड़ीपानी के पास देहरादून की ओर जाते हुए हमारी कार खाई में गिर गई है। अंशुमान ने बताया कि हम लोग देहरादून से मसूरी घूमने के लिए आए थे, वापस जाते हुए गलोगी पावर हाउस के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

वहीं मृतकों की पहचान नाम सौरभ त्रिखा पुत्र सुभाष और कार्तिक त्रिखा पुत्र स्व कैलाश त्रिखा निवासी सेवक आश्रम रोड देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    सेना के जवानों को मित्र पुलिस ने दी साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी

    डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल/लिंक और साइबर खतरों के प्रति आमजन को किया सतर्क वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को जागरूक…

    जलपान-भोजन की बदइंतजामी पर भड़के शिक्षक, जनगणना प्रशिक्षण में हंगामा, वीडियो वायरल

    राजामहेन्द्रप्रताप पीजी कॉलेज में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम उस समय विवादों में घिर गया, जब प्रतिभागियों को उपलब्ध कराए गए जलपान व भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिक्षकों का गुस्सा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *