उत्तराखंड में फिर दो कोरोना केस, एक्टिव मरीज अब 5

कोरोना ने एक बार फिर से दुनिया को डराना शुरू कर दिया है। भारत में कोरोना के कई मामले सामने आ चुके है, जिसमें से अधिकतर मामले महाराष्ट्र, तमिलनाडु और केरल से सामने आए है।

Doctors Corona Positive Uttarakhand यही नहीं अन्य राज्यों से उत्तराखंड आए तीन लोगों में कोविड की पुष्टि हुई है, जिसके बाद अब 28 मई को भी उत्तराखंड में कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। ऋषिकेश एम्स के दो डॉक्टर्स में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

ऋषिकेश एम्स के दो डॉक्टर में फ्लू के लक्षण पाए गए थे, जिसके चलते उन्होंने 26 मई को कोविड जांच कराई थी। 27 मई को रिपोर्ट आने पर पता चला कि दोनों डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव हैं। फिलहाल दोनों डॉक्टरों की स्थिति सामान्य है और वो आइसोलेशन में हैं।

जबकि अन्य तीन मरीज हैदराबाद, बंगलुरू और बिजनौर की यात्रा कर लौटे थे। प्रदेश भर में अभी कोरोना के छह मरीज एक्टिव हैं। इसमें से ऋषिकेश एम्स के दो डॉक्टर और एक स्टाफ नर्स भी शामिल हैं। स्वास्थ्य सचिव उत्तराखंड डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा, प्रदेश में कोरोना वायरस से निपटने की तैयारियां को और भी तेज कर दिया गया है।

  • Related Posts

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    स्वच्छ ऊर्जा की ओर आईआईटी रुड़की का बड़ा कदम

    नेट ज़ीरो लक्ष्यों के लिए अल्ट्रा लो हेड टर्बाइन सुविधा स्थापित भारत के ‘नेट ज़ीरो 2070’ लक्ष्यों को गति देने और स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण में महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु भारतीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *