कॉरिडोर, वेश्यावृत्ति एवं धर्मनगरी में बढ़ रहा नशे का कारोबार-ऋतुराज भारतीय

हरिद्वार, 21 जनवरी। कॉरिडोर, वेश्यावृत्ति एवं धर्मनगरी में बढ़ रहे नशे को लेकर प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान आकाश ऋतुराज भारतीय ने कहा कि जनप्रतिनिधि अपने दायित्व का निर्वहन इन मुद्दों को लेकर सजकता से करें। धर्मनगरी की मान मर्यादाओं एवं संस्कृति को बचाने के लिए नशा एवं वेश्यावृत्ति को रोकना जरूरी है।

बढ़ते अपराध को लेकर भी सजकता से ठोस कदम उठाए जाएं। युवा पीढ़ी नशे की लत में पड़ रही है। नशे का कारोबार पूर्ण रूप से रोका जाए। नशे के कारण वेश्यावृत्ति एवं अपराध जैसी घटनाएं लगातार बढ़ने के कारण धर्मानगरी की आम जनता भी चिंतित है। उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के लिए अभियान तो चलाए जा रहे हैं। लेकिन नशे की लत में युवा पीढ़ी झगड़ रही है।

आकाश ऋतुराज ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए युवा पीढ़ी को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना चाहिए। वेश्यावृत्ति जैसे मामलो से धर्म नगरी की छवि खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि कॉरिडोर को लेकर व्यापारियों एवं आम जनमानस में भय का वातावरण बना हुआ है। कॉरिडोर की डीपीआर को सार्वजनिक किया जाए। जिससे लोग इस मुद्दे को समझ सकें।

आकाश ऋतुराज ने कहा कि नशे के कारण अपराध बढ़ रहे हैं। बेरोजगारी भी अपराधों का मुख्य कारण बन गया है। वेश्यावृत्ति मुक्त, अपराध मुक्त, नशा मुक्त धर्मनगरी होनी चाहिए। जनप्रतिनिधि जनता के हितों में काम करें।

  • Related Posts

    उद्यमियों को बांटे 33.25 करोड़ के स्वीकृति पत्र, 129 करोड़ की लीड जेनरेट

    पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) मंडल कार्यालय हरिद्वार द्वारा ज्वालापुर और रुड़की में एक दिवसीय ‘पीएनबी मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को सुलभ…

    हरिद्वार में मकान सूचीकरण का कार्य शुरू, जिलाधिकारी ने पारदर्शिता पर दिया जोर

    भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का अभियान जनपद हरिद्वार में आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *