नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस का 10 सूत्रीय संकल्प पत्र जारी

हरिद्वार। कांग्रेस के मुख्य चुनाव कार्यालय रोड धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान 10 सूत्रीय संकल्प पत्र जारी करते हुए महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हरिद्वार को कॉरिडोर मुक्त, नशा (स्मैक) मुक्त, अपराध मुक्त, और मेडिकल कॉलेज, जगजीतपुर और जिला महिला अस्पताल के निजीकरण के विरोध का संकल्प लेकर चुनावी मैदान में है।

हरिद्वार में कांग्रेस का बोर्ड निर्वाचित होने पर कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी अमरेश देवी बालियान के नेतृत्व में हरिद्वार के चहुंमुखी विकास के साथ जनता की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

आगामी निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए स्वतंत्रता सेनानी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जनता की भलाई के लिए कार्य किया है और हम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देंगे। कांग्रेस के पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री डॉ संजय पालीवाल एवं पूर्व नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप चौधरी ने कहा कि हरिद्वार को बचाना है तो कांग्रेस को वोट देना होगा।

कॉरिडोर के नाम पर भाजपा व्यापारियों को उजाड़ने और हरिद्वार के धार्मिक स्वरूप को नष्ट करने की साज़िश रची जा रही है। भाजपा का एकमात्र उद्देश्य धन उगाही करना है। जनता का उत्पीड़न आदत में शुमार है। कांग्रेस के शासन काल में ही हरिद्वार का विकास हुआ है।

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग संतोष चौहान की पूर्व अध्यक्ष डॉ संतोष चौहान एवं महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। आये दिन महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आ रही है। शांतरशाह प्रकरण भाजपा की साख पर बट्टा है। आज तक रेप कांड के किसी आरोपी को सजा नहीं हुई है।

निवर्तमान मेयर पति अशोक शर्मा ने भाजपा के चुनावी संकल्प को झूठ का मसौदा बताते हुए कहा कि भाजपा ने सदैव जनहित की भावनाओं का अपमान किया है। नगर निगम की दान की भूमि पर बने सरकारी मेडिकल कॉलेज, जगजीतपुर का पीपी मोड पर संचालन आम जनता के साथ अन्याय है। अब महिला चिकित्सालय को भी निजी हाथों में सौंपने की तैयारी चल रही है। कांग्रेस पार्टी भाजपा के मंसूबे कामयाब नहीं होने देगी।

प्रेस क्लब हरिद्वार के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज सैनी ने कहा कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य नगर निगम में पारदर्शी संवेदनशील और विकासात्मक कार्यों को बढ़ावा देना है नगर निगम के कार्यों में सुधार के लिए कांग्रेस पार्टी लगातार प्रयासरत रहेगी। अनीता शर्मा, निवर्तमान महापौर ने कहा भाजपा सरकार जनता को लूटने खसोटने में लगी है। सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। उन्होंने जनता के बेहतर इलाज के लिए उत्तरी हरिद्वार में हास्पिटल निर्माण के लिए नगर निगम की भूमि दान स्वरूप भेंट की। लेकिन भाजपा के लोग हास्पिटल को निजी हाथों में सौंपकर जनमानस की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं। जगजीतपुर, मेडिकल कॉलेज का भी यही हाल है।

महानगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस लता जोशी एवं शशि झा ने कहा भाजपा की कथनी और करनी में भारी फ़र्क है। भाजपा के लोगों ने हमेशा हरिद्वार के विकास में अवरोध उत्पन्न किया है।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सोम त्यागी ने कि साफ सफाई जिला पूर्ति सड़क निर्माण और स्वच्छता सेवाओं का सुधार के लिए कांग्रेस पार्टी ठोस कदम उठाएगी । पत्रकार वार्ता में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष कैश खुराना, रविश भटीजा, एड अरविंद शर्मा, राजेन्द्र भारद्वाज, अंजू मिश्रा, शशि झा, अंजू द्विवेदी, पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सहित अन्य कांग्रेसीजन मौजूद रहे।

  • Related Posts

    उद्यमियों को बांटे 33.25 करोड़ के स्वीकृति पत्र, 129 करोड़ की लीड जेनरेट

    पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) मंडल कार्यालय हरिद्वार द्वारा ज्वालापुर और रुड़की में एक दिवसीय ‘पीएनबी मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को सुलभ…

    हरिद्वार में मकान सूचीकरण का कार्य शुरू, जिलाधिकारी ने पारदर्शिता पर दिया जोर

    भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का अभियान जनपद हरिद्वार में आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *