सरकार की नीतियों पर विपक्ष का निशाना, कांग्रेस ने खोली पोल

कांग्रेस पदाधिकारियों की ओर से बुधवार को प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पार्टी कार्यालय में प्रैस वार्ता करते हुए प्रदेश सरकार की नाकामियों को गिनाया। प्रैस वार्ता में कांग्रेस नेता रंजना रावत ने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों में उत्तराखंड में पहले पायदान पर पहुंच गया है, और अधिसंख्य घटनाओं में भाजपा नेता संलिप्त हैं, जिन्हें सरकार बचाने का भरपूर प्रयास कर रही है।

सरकार के संरक्षण में माफिया का आतंक पूरे उत्तराखंड में व्याप्त है, सरकार मूकदर्शक बनी है। भर्ती घोटालों व पेपर लीक मामलों में सरकार अकुंश लगाने में नाकाम साबित हुई है, क्योंकि इन मामलों में बीजेपी नेता आरोपी हैं, किसी भी दोषी पर पुष्ट एवं ठोस कार्यवाही नहीं हो पाई है, इस पूरे घटनाक्रम से बेरोजगार युवाओं के हितों पर सरकार द्वारा कुठाराघात किया गया है। इसके अलावा सरकार सुरक्षित चारधाम यात्रा व्यवस्था और यात्रा के दौरान गुंडागर्दी पर अंकुश लगाने में सरकार जहां पूरी तरह नाकाम साबित हुई है, वही संविदाकर्मियों उपनल कर्मी, आशा कार्यकत्री, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों हितों की रक्षा नहीं कर पा रही है, साथ ही विनियमितिकरण के मार्ग में बाधा उत्पन्न कर रही है। कहा कि इन अनियमितताओं के खिलाफ कांग्रेस जन सहयोग से आंदोलन करेगी।

प्रेस वार्ता में रंजना रावत, रमेश चंद्र खंतवाल, गोपाल गुसाईं, लक्ष्मी चौहान, शीला भारती, प्रेम सिंह पायल, श्रीधर प्रसाद बेदवाल, गोकुल सिंह नेगी, मनोज बिष्ट एवं हयात सिंह मेहरा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

  • Related Posts

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर युवाओं ने किया रक्दान

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। स्वर्ण जयंती वर्ष की उपलक्ष में धर्मप्रांत के युवा विभाग द्वारा उजाला पादरीय केंद्र, निंबूचौड़ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन…

    अक्कल धारा से उठा जल संरक्षण का संदेश, ‘धारा मेरा-नौला मेरा’ अभियान में उमड़ा जनसैलाब

    स्वच्छता अभियान के साथ लोगों ने लिया जल स्रोतों को बचाने का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण का दिया मजबूत संदेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के महत्वाकांक्षी अभियान ‘धारा मेरा, नौला मेरा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *