पूर्व नेता प्रतिपक्ष और विधायक प्रीतम सिंह की उपस्थिति में विधानसभा चकराता के अंतर्गत जिला पंचायत क्षेत्र बायला के विभिन्न ग्रामीणों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी आगंतुकों का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। साथ ही पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। विधायक प्रीतम सिंह ने सभी का पार्टी में अभिनंदन करते हुए कहा कि उनके आने से क्षेत्र में कांग्रेस को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से ग्राम बुल्हाड से पूर्व प्रधान कल्याण रावत, ग्राम कुनवा से पूर्व प्रधान कल्लू, सामू एवं शोभु शामिल हैं।
कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं ने कहा कि वे वर्तमान भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान होकर कांग्रेस की विचारधारा और नेतृत्व के प्रति अपनी आस्था व्यक्त कर रहे हैं।कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रवीन रावत सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





