एस.एस.डी.पी.सी. गर्ल्स पीजी कॉलेज की छात्राओं ने ‘अभिव्यक्ति’ प्रदर्शनी में उकेरे राष्ट्रप्रेम के रंग

स्थानीय एस.एस.डी.पी.सी. गर्ल्स (पीजी) कॉलेज के चित्रकला विभाग द्वारा आयोजित वार्षिक कला प्रदर्शनी ‘अभिव्यक्ति 2025-26’ का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि शोभाराम प्रजापति (उपाध्यक्ष, माटी कला बोर्ड उत्तराखंड) द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. अलका आर्य ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि इस वर्ष की प्रदर्शनी राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्ष और उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष को समर्पित है, जिसके माध्यम से छात्राओं ने सत्यम् शिवम् सुंदरम् की विराट अवधारणा और राष्ट्रप्रेम की भावना को सृजनात्मक रूप में अभिव्यक्त किया है। प्रदर्शनी में मुख्य आकर्षण भारत माता की भव्य झांकी, कुमाऊं की प्रसिद्ध लोक कला ऐंपण, हिमालय पर आसीन महादेव की प्रतिकृति, मां सरस्वती और हनुमान जी की हस्तनिर्मित प्रतिमाएं रहीं, साथ ही मधुबनी, वारली, सेंड आर्ट, लिपन आर्ट, मंडाला आर्ट, मिक्स मीडिया, टेक्सटाइल प्रिंटिंग और मिट्टी के पात्रों (पॉट्स) सहित हस्तकला की सैकड़ों कृतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मुख्य अतिथि शोभाराम प्रजापति ने छात्राओं की देशभक्तिपूर्ण कला की सराहना करते हुए माटी कला और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया, वहीं प्रबंध समिति के प्रतिनिधि सौरभ भूषण शर्मा ने इन कलाकृतियों को छात्राओं के सपनों की उड़ान बताया और प्राचार्या डॉ. अनुपमा गर्ग ने चित्रकला विभाग की उपलब्धियों को गौरवपूर्ण कहा। समारोह में सर्वश्रेष्ठ चित्रकार का पुरस्कार कु. अदिति चौधरी (एम.ए.) व कु. चित्राक्षी (बी.ए.) को दिया गया, जबकि मंच संचालन डॉ. भारती शर्मा एवं डॉ. मधु मेहरा ने किया। इस गौरवमयी अवसर पर डॉ. अर्चना चौहान, आरती, हिना, गोपाल गुप्ता, अरविंद कुमार, अनुज चौधरी, रमेश चंद्र, हरि मोहन गुप्ता, डॉ. कुसुम लता वर्मा, डॉ. स्वर्ण लता मिश्रा, डॉ. कामना जैन, अंजलि प्रसाद, डॉ. असमा सिद्दीकी, डॉ. पारूल, डॉ. मधु, डॉ. रूचि सिंह, शायमा, काजल और मुक्ता सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भीषण गर्मी से राहत पाने मां पूर्णागिरि की शरण में उमड़ रहे श्रद्धालु

    उत्तर भारत के प्रसिद्ध पूर्णागिरि मेले में बढ़ी रौनक, एक दिन में 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन उत्तर भारत के प्रसिद्ध पूर्णागिरि मंदिर मेले में इन दिनों…

    पहाड़ की खेती में बदलाव की बयार: जंगली जानवरों पर लगी ‘लक्ष्मण रेखा’, किसानों को नई उम्मीद

    सेतु आयोग की पहल रंग लाई, उत्तराखंड के पहले बायोमास कोल्ड स्टोरेज से किसानों को मिलेगा बड़ा सहारा लोहाघाट। पहाड़ के किसानों की जिंदगी बदलने की दिशा में सेतु आयोग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *