कांग्रेस ने दिया पंजाबी समाज को सम्मान-सुनील अरोड़ा

हरिद्वार। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश महामंत्री सुनील अरोड़ा ने पंजाबी समाज से नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को जिताने की अपील की है। प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान सुनील अरोड़ा ने कहा कि पंजाबी समाज ने हमेशा भाजपा का समर्थन किया है, लेकिन भाजपा ने कभी भी पंजाबी समाज को उचित सम्मान नहीं दिया।

वर्तमान में हो रहे नगर निगम चुनाव में भाजपा ने पंजाबी समाज के केवल दो लोगों को वार्ड प्रत्याशी बनाया है। मेयर टिकट के लिए पंजाबी समाज की सोनिया अरोड़ा की मजबूत दावेदारी को भी नकार दिया गया। सुनील अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गो को साथ लेकर चलने वाला दल है। कांग्रेस की और से पंजाबी समाज का सम्मान करते हुए हरिद्वार नगर निगम के 7 वार्डो में पंजाबी समाज के लोगों को टिकट देकर चुनाव में उतारा है।

पंजाबी समाज कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी अमरेश देवी बालियान समेत समाज के सातों वार्ड प्रत्याशियों को जिताने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि हमेशा पंजाबी समाज का समर्थन हासिल करने वाली भाजपा के संगठन में भी समाज की पूरी तरह अनदेखी की गयी। भाजपा की ना तो प्रदेश कार्यकारिणी में और ना ही जिला कार्यकारिणी में पंजाबी समाज को प्रतिनिधित्व दिया गया।

हरिद्वार नगर निगम के 60 वार्डो में भी पंजाबी समाज को नजरअंदाज किया गया। लगातार समर्थन के बावजूद पंजाबी समाज को टिकट ना देने से भाजपा की नीति उजागर हो गयी है। सुनील अरोड़ा ने आरोप लगाया कि भाजपा केवल दबाव की राजनीति कर रही है। कॉरिडोर एवं मेडिकल कॉलेज के निजीकरण जैसे भाजपा के जनविरोधी फैसलों पर धर्मनगरी की जनता वोट की चोट करेगी।

संजय आनंद, जतिन हांडा, भानु बहल, दीपक टंडन, कैश खुराना, ऋषभ अरोड़ा ने कहा कि धर्मनगरी जनता कांग्रेस के पक्ष में मन बना चुकी है। नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनने वाला है। कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी सरल, ईमानदार और समर्पित महिला हैं। निश्चित रूप से धर्मनगरी की जनता उन्हें अपना आशीर्वाद देगी और पंजाबी समाज एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को जिताने का काम करेगा।

  • Related Posts

    उद्यमियों को बांटे 33.25 करोड़ के स्वीकृति पत्र, 129 करोड़ की लीड जेनरेट

    पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) मंडल कार्यालय हरिद्वार द्वारा ज्वालापुर और रुड़की में एक दिवसीय ‘पीएनबी मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को सुलभ…

    हरिद्वार में मकान सूचीकरण का कार्य शुरू, जिलाधिकारी ने पारदर्शिता पर दिया जोर

    भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का अभियान जनपद हरिद्वार में आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *