लेटर बांधने के दौरान युवक पर हमला, दर्ज की शिकायत –

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के हेत्तमपुर गांव में अपनी भूमि पर निर्माण कार्य के बाद छत का लेंटर बांधने के दौरान आसपा एक पदाधिकारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर लेंटर में लगी लकड़ी की बल्लियों को हटा दिया। मकान मालिक पर जानलेवा हमला भी किया। मकान मालिक की तरफ से पुलिस को नामजद शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी की बल्लियां हटाते हुए वीडियो भी वायरल हो रही है।

कृष्ण पाल शर्मा पुत्र धर्मपाल शर्मा निवासी हेत्तमपुर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 19 फरवरी की दोपहर आजाद समाज पार्टी का एक पदाधिकारी अपने 5-6 साथियों के साथ उनके मकान पर आ धमका। आते ही इन लोगों ने निर्माण कार्य में लगी हुई लकड़ी की बोलियों को हटाना शुरू कर दिया।

आरोप है कि जब इनको रोका गया इन्होंने काम कर रहे हैं मिस्रियों और मजदूरों को डराया धमकाया एवं गलियां दी और काम न रोकने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। आरोप है कि जब मकान मालिक ने इसे काम रुकवाने का कोई आदेश मांगा तो इन्होंने झगड़ा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि आसपा के पदाधिकारी ने काम को शुरू करने की एवरेज में 50 हजार रुपए की मांग की।

आरोप है कि रकम न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। सिडकुल थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    एसएसजे विश्वविद्यालय के परिसरों में मजबूत होंगी शोध और प्रयोगशाला सुविधाएं

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में शोध, शिक्षण और प्रयोगशाला सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए शासन ने चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। विश्वविद्यालय प्रशासन…

    डोटियालगांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का हुआ उपचार

    ताकुला विकासखंड के श्रीराम इंटर कॉलेज डोटियालगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। शिविर में हड्डी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *