मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष बना जरूरतमंदों का सहारा, 68 लाभार्थियों को मिली आर्थिक राहत

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने स्वयं वितरित किए सहायता राशि के चेक, कहा— पात्र लोगों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचेगी हर मदद।

जनपद के जरूरतमंद एवं पात्र नागरिकों को त्वरित राहत एवं आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में सोमवार को जिला सभागार चम्पावत में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के अंतर्गत स्वीकृत सहायता राशि के चेक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने 68 लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक वितरित कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य आमजन को योजनाओं एवं आर्थिक सहायता का लाभ सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें समय पर सहायता मिल सके, इसी सोच के तहत स्वीकृत धनराशि सीधे लाभार्थियों के हाथों में सौंपी गई है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनता मिलन कार्यक्रम, जन-जन की सरकार अभियान तथा जन समर्पण पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर पात्र व्यक्तियों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप जरूरतमंदों को आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है और भविष्य में भी पात्र व्यक्तियों को इस प्रकार की सहायता मिलती रहेगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष उन लोगों के लिए आशा की किरण है जो गंभीर बीमारी, आर्थिक संकट, आकस्मिक दुर्घटनाओं अथवा अन्य विषम परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। राज्य सरकार संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं के समाधान और राहत पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सहायता राशि प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिली यह सहायता उनके लिए कठिन परिस्थितियों में बड़ा संबल साबित होगी। उन्होंने प्रशासन की त्वरित कार्यवाही और सरल प्रक्रिया की सराहना भी की।
कार्यक्रम के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

लाभार्थियों ने जताया आभार
मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता प्राप्त करने वाले शेर सिंह, ईश्वर सिंह बिष्ट, मोहन चन्द्र पाण्डेय, ऊषा जोशी, मिलाप सिंह, प्रकाश नाथ, प्रेम बल्लभ सहित अन्य लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सीधे हाथों में सहायता राशि मिलने से संकट की घड़ी में उन्हें बड़ी राहत और भरोसा मिला है।

  • Related Posts

    लोहाघाट के राकेश ने रचा सफलता का नया इतिहास, उप शिक्षा अधिकारी बन बढ़ाया चम्पावत का मान

    साधारण परिवार से निकलकर हासिल की बड़ी सफलता, डीएम मनीष कुमार ने किया सम्मानित; युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर…

    विश्व पर्यावरण दिवस पर चम्पावत में गूंजा हरियाली का संदेश

    स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, जल स्रोतों के संरक्षण और वृक्षारोपण का लिया संकल्प। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद भर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न जागरूकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *