मुख्यमंत्री ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत आयोजित एथलेटिक्स खेलों का किया अवलोकन, विजेता खिलाड़ियों को प्रेषित की शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत आयोजित एथलेटिक्स खेलों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने मिक्सड रिले रेस का अवलोकन कर विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान 5000 मीटर रेस ( महिला) के विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित भी किया। 5000 मीटर रेस ( महिला) में उत्तराखंड की अंकिता ने प्रथम, महाराष्ट्र की संजीवनी जाधव ने दूसरा एवं महाराष्ट्र की पूनम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर श्रीमती गीता धामी, कमिश्नर गढ़वाल श्री विनय शंकर पांडे, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    एसएसजे विश्वविद्यालय के परिसरों में मजबूत होंगी शोध और प्रयोगशाला सुविधाएं

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में शोध, शिक्षण और प्रयोगशाला सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए शासन ने चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। विश्वविद्यालय प्रशासन…

    डोटियालगांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का हुआ उपचार

    ताकुला विकासखंड के श्रीराम इंटर कॉलेज डोटियालगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। शिविर में हड्डी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *