मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी मंदिर, कनखल पहुंचकर पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

कनखल स्थित सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी मंदिर में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूजा अर्चना की तथा मुख्यमंत्री ने राम भक्त हनुमान जी से प्रदेश की सुख समृद्धि ,शांति तथा जनकल्याण की कामना की।इस अवसर पर वेद ब्राह्मणों ने स्वस्तिवाचन से मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य डा.पं.आनंद बल्लभ जोशी ने मुख्यमंत्री को अंग वस्त्र, गंगाजली एवं रुद्राक्ष की माला भेंट की।

इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा,राज्य मंत्री प्रजापति जुगल किशोर भसीन,आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडे,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल,एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह,एचआरडीए सचिव मनीष सिंह, पंडित गजाधर शास्त्री, पं.विपिन भट्ट, पं.योगेश, पं.सवमित्र,अक्षय आदि उपस्थिति रहे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के बारह वर्ष पूरे होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया देश की बड़ी उपलब्धि

    जिला भाजपा कार्यालय रूड़की पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र सेवा,जनसेवा,जनकल्याण एवं सुशासन के गौरवपूर्ण बारह साल पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा,रूड़की द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें…

    बॉलीवुड सिंगर शबाब साबरी ने साबिर पाक की दरगाह में हाजिरी दे मांगी अमनो-सलामती की दुआएं

    बॉलीवुड (मुंबई) के सिंगर तथा दर्जन भर से अधिक फिल्मों में अपने सुरों और संगीत का जादू जगाने वाले शबाब साबरी ने विगत रात्री हजरत मखदूम साबिर कलियरी की दरगाह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *