मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल में भर्ती यूकेडी नेता एवं पूर्व विधायक श्री दिवाकर भट्ट से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल में भर्ती UKD नेता एवं पूर्व विधायक श्री दिवाकर भट्ट का कुशलक्षेम जाना मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून स्थित इंद्रेश महंत हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्होंने उत्तराखण्ड क्रांति दल (यूकेडी) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक श्री दिवाकर भट्ट से मुलाकात की। श्री भट्ट इन दिनों स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में उपचाररत हैं। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में चिकित्सकों से श्री भट्ट के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की और उनके उपचार से संबंधित सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने श्री दिवाकर भट्ट से भेंट कर उनका हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर अस्पताल प्रशासन, चिकित्सकगण एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जैन श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का प्रारंभ बडे उत्साह के साथ किया गया।

    “श्री श्रमण सेवा समिति पंचपुरी ” हरिद्वार द्वारा श्री वर्धमान दिगम्बर जैन मन्दिर बी.एच.ई.एल. सेक्टर-4, हरिद्वार में जैन श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का आयोजन 30 मई 2026 से 7…

    पूर्व मुख्यमंत्री/मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

    खड़खड़ी श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार सेना एवं पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी अंतिम सलामी पुत्र मनीष खंडूड़ी ने दी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *