कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने पद से दिया इस्तीफा, प्रेस वार्ता में की घोषणा

देहरादून। उत्तराखंड सरकार वित्त राजस्व और संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

रविवार को उन्होंने अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में इस बात की घोषणा की। प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि वह पुराने आंदोलनकारी रहे हैं और उन्होंने राज्य आंदोलन में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उनकी बात को ज्यादा तोड़ मरोड़ कर पेश किया जाता रहा जिससे पर्वतीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही थी, जबकि वो खुद राज्य आंदोलनकारी हैं।

गौरतलब है कि विधानसभा सभा सत्र के दौरान पर्वतीय लोगों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के उनके खिलाफ आंदोलन शुरू हो गए थे व उनको मंत्री पद से हटाए जाने की मांग हो रही थी। आज उनका इस्तीफा दिए जाने से पर्वतीय लोगों में खुशी की लहर है।

  • Related Posts

    एसएसजे विश्वविद्यालय के परिसरों में मजबूत होंगी शोध और प्रयोगशाला सुविधाएं

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में शोध, शिक्षण और प्रयोगशाला सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए शासन ने चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। विश्वविद्यालय प्रशासन…

    डोटियालगांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का हुआ उपचार

    ताकुला विकासखंड के श्रीराम इंटर कॉलेज डोटियालगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। शिविर में हड्डी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *