कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री, सांसदों और विधायकों ने दी सक्रिय भागीदारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को घंटाघर, देहरादून में ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित ‘नमो युवा रन’ का फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों के साथ दौड़ में सम्मिलित होकर युवाओं का उत्साहवर्धन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘नमो युवा रन’ केवल एक खेल आयोजन नहीं है, बल्कि यह युवाओं में ऊर्जा, स्वास्थ्य, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ को नई दिशा और व्यापक जनभागीदारी प्रदान कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने उपस्थित युवाओं का आह्वान किया कि वे स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से देशभर में सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को नई गति मिल रही है और ‘सेवा पखवाड़ा’ के माध्यम से समाज के हर वर्ग को सकारात्मक योगदान देने का अवसर प्राप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं की ऊर्जा राष्ट्रहित में और अधिक सार्थक होती है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक  खजान दास, अन्य जनप्रतिनिधिगण, कार्यक्रम के संयोजक  विपुल मैदोली सह संयोजक  देवेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।

  • Related Posts

    जैन श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का प्रारंभ बडे उत्साह के साथ किया गया।

    “श्री श्रमण सेवा समिति पंचपुरी ” हरिद्वार द्वारा श्री वर्धमान दिगम्बर जैन मन्दिर बी.एच.ई.एल. सेक्टर-4, हरिद्वार में जैन श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का आयोजन 30 मई 2026 से 7…

    पूर्व मुख्यमंत्री/मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

    खड़खड़ी श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार सेना एवं पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी अंतिम सलामी पुत्र मनीष खंडूड़ी ने दी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *