कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की नई दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट, देवभूमि उत्तराखण्ड आने का दिया निमंत्रण

उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ एवं हाउस ऑफ हिमालयस के उत्पाद भेंट किए। काबीना मंत्री ने मुख्यमंत्री को देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन का अनुरोध किया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उत्राखण्ड में सिजनल फलों के अधिक उत्पादन के दृष्टिगत नई दिल्ली में कोल्ड स्टोरेज के लिए स्थान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक कार्यवाही का भरोसा दिलाया। इस दौरान उत्तराखण्ड सरकार द्वारा महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से तैयार किए जा रहे हाउस ऑफ हिमालयस उत्पादों की जानकारी दी और मुख्यमंत्री को राज्य के पर्वतीय उत्पादों से जुड़ी हस्तशिल्प एवं जैविक वस्तुओं के प्रचार-प्रसार से अवगत कराया। उन्होंने सुगंध पौध केन्द्र द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पाद भी मुख्यमंत्री को भेंट किए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्री गणेश जोशी को उत्तराखण्ड में महिला सशक्तिकरण और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने के इस सराहनीय प्रयास के लिए शुभकामनाएं दीं।

  • Related Posts

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर युवाओं ने किया रक्दान

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। स्वर्ण जयंती वर्ष की उपलक्ष में धर्मप्रांत के युवा विभाग द्वारा उजाला पादरीय केंद्र, निंबूचौड़ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन…

    अक्कल धारा से उठा जल संरक्षण का संदेश, ‘धारा मेरा-नौला मेरा’ अभियान में उमड़ा जनसैलाब

    स्वच्छता अभियान के साथ लोगों ने लिया जल स्रोतों को बचाने का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण का दिया मजबूत संदेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के महत्वाकांक्षी अभियान ‘धारा मेरा, नौला मेरा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *