महिला स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट को बड़ी सौगात, 16 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरी।

मुख्यमंत्री धामी के फैसले से चम्पावत में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच।

पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आयोजित कैबिनेट बैठक में जनपद चम्पावत के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। कैबिनेट ने लोहाघाट स्थित छमनिया में निर्माणाधीन राज्य के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के सुचारू संचालन हेतु प्रधानाचार्य सहित कुल 16 पदों के सृजन को मंजूरी प्रदान कर दी है।सरकार के इस फैसले को क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। महिला खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय खेल शिक्षा, आधुनिक प्रशिक्षण और संस्थागत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किया जा रहा यह कॉलेज भविष्य में उत्तराखंड में महिला खेल सशक्तिकरण का प्रमुख केंद्र बनेगा।

कैबिनेट की मंजूरी के बाद कॉलेज में प्रशासनिक एवं शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मजबूती मिलेगी। साथ ही प्रशिक्षकों और अन्य आवश्यक स्टाफ की उपलब्धता से छात्राओं को बेहतर प्रशिक्षण वातावरण मिल सकेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं, विशेषकर बेटियों को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में पदों के सृजन से संस्थान की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी होगी तथा छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण खेल प्रशिक्षण एवं बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराया जा सकेगा।

लोहाघाट क्षेत्र में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना को पहले ही बड़ी उपलब्धि माना जा रहा था और अब पदों के सृजन को मंजूरी मिलने से इसके जल्द पूर्ण रूप से संचालित होने की उम्मीद भी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के युवाओं, खासकर बेटियों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है।

  • Related Posts

    लोहाघाट के राकेश ने रचा सफलता का नया इतिहास, उप शिक्षा अधिकारी बन बढ़ाया चम्पावत का मान

    साधारण परिवार से निकलकर हासिल की बड़ी सफलता, डीएम मनीष कुमार ने किया सम्मानित; युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर…

    विश्व पर्यावरण दिवस पर चम्पावत में गूंजा हरियाली का संदेश

    स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, जल स्रोतों के संरक्षण और वृक्षारोपण का लिया संकल्प। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद भर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न जागरूकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *