कांवड़ यात्रा के दौरान बाइक में लगी आग, भगदड़ जैसी स्थिति

हरिद्वार। कांवडियों की चलती बाइक में आग लग जाने से अफरा तफरी फैल गयी। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया हालांकि इस दौरान बाइक सवार कांवडिए सुरक्षित रूप से उतर गए थे।

घटना गुरुकुल कांगड़ी फ्लाईओवर के ऊपर की है। यहंा बाइक में आग लगने के कारण ट्रैफिक जाम हो गया। कांवड़ मेले का आज अंतिम दिन है। बुधवार को सभी कांवडियों को अपने-अपने गंतव्य पर पहुंचकर जल चढ़ाना है। ऐसे में हरिद्वार में कांवडियों का जनसैलाब देखने को मिल रहा है।

कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार में गुरुकुल कांगड़ी फ्लाईओवर के ऊपर अचानक एक चलती हुई मोटरसाइकिल में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह से जलकर राख हो गयी। गनीमत रही कि आग लगने से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। बाइक सवार कांवडिए भी सुरक्षित बताये जा रहे है। कांवड़ मेंले के अंतिम चरण में हरिद्वार में इस समय डाक कांवड़ का जोर है। बड़ी संख्या में कांवडिए बाइक से जल लेकर तेज गति से जा रहे हैं।

आज ऐसे ही जा रहे एक कांवडिये की बाइक में गुरुकुल कांगड़ी फ्लाईओवर पर अचानक आग लग गयी। बाइक धंू धू करके जलने लगी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर गुरुकुल कट पर ड्यूटी में तैनात दीवान सिंह तोमर एवं कॉन्स्टेबल टीपी शेर सिंह आग बुझाने में लग गए। अफराकृतफरी ऐसी थी कि पानी की बोतलों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। मगर आग पर काबू नही पाया जा सका। तब वहां मौजूद एक ट्रक ड्राइवर से अग्निशामक यंत्र लेकर आग पर काबू पाया गया।

  • Related Posts

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर युवाओं ने किया रक्दान

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। स्वर्ण जयंती वर्ष की उपलक्ष में धर्मप्रांत के युवा विभाग द्वारा उजाला पादरीय केंद्र, निंबूचौड़ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन…

    अक्कल धारा से उठा जल संरक्षण का संदेश, ‘धारा मेरा-नौला मेरा’ अभियान में उमड़ा जनसैलाब

    स्वच्छता अभियान के साथ लोगों ने लिया जल स्रोतों को बचाने का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण का दिया मजबूत संदेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के महत्वाकांक्षी अभियान ‘धारा मेरा, नौला मेरा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *