बीएचईएल को तेलंगाना में 1×800 मेगावाट सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट की स्थापना के लिए ऑर्डर प्राप्त हुआ

हरिद्वार।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) आधार पर तेलंगाना के मंचेरियल जिले में 1×800 मेगावाट आदिलाबाद सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट स्थापित करने के लिए सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) से ऑर्डर प्राप्त किया है।

इस अनुबंध के तहत, बीएचईएल के कार्य क्षेत्र में सिविल कार्यों के साथ-साथ डिजाइन, इंजीनियरिंग, विनिर्माण, आपूर्ति, निर्माण और कमीशनिंग शामिल है। इस दायरे में उत्सर्जन नियंत्रण के लिए अत्यधिक कुशल, अत्याधुनिक उपकरणों की आपूर्ति भी शामिल है।

प्रस्तावित इकाई मौजूदा 2×600 मेगावाट चालू इकाइयों के निकट स्थापित की जानी है । गौरतलब है कि इन इकाइयों के लिए बॉयलर-टर्बाइन-जनरेटर (बीटीजी) स्कोप भी बीएचईएल को सौंपा गया था और दोनों इकाइयों को 2016 में बीएचईएल द्वारा कमीशन किया गया था।

विशेष रूप से, बीएचईएल ने तेलंगाना राज्य में विभिन्न संस्थाओं के लिए 75% से अधिक कोयला आधारित सेट सफलतापूर्वक स्थापित किए हैं।

भारत के अग्रणी बिजली उपकरण निर्माता के रूप में, देश भर में 1,70,000 मेगावाट से अधिक यूटिलिटी विद्युत क्षमता स्थापित करने के साथ, बीएचईएल भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मज़बूत करने और पावर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के देश के लक्ष्य में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • Related Posts

    एसएसजे विश्वविद्यालय के परिसरों में मजबूत होंगी शोध और प्रयोगशाला सुविधाएं

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में शोध, शिक्षण और प्रयोगशाला सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए शासन ने चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। विश्वविद्यालय प्रशासन…

    डोटियालगांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का हुआ उपचार

    ताकुला विकासखंड के श्रीराम इंटर कॉलेज डोटियालगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। शिविर में हड्डी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *