सरकार के तीन साल पूरे होने पर लाखों लोगों तक पहुंचा प्रशासन

*सरकार के तीन साल पूरे होने पर लाखों लोगों तक पहुंचा प्रशासन*

*बहुद्देश्यीय शिविर के जरिए प्रदेशवासियों को सरकारी योजनाओं का मिला लाभ*
*शिविरों के तहत विभिन्न योजनाओं के चेक और उपकरण भी वितरित किए गए*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने गत सप्ताह तीन साल का सफल कार्यकाल पूरा कर लिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी जिलों में सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष थीम पर बहुउद्श्यीय शिविर आयोजित किए गए। जिसमें हजारों की संख्या में प्रदेशवासियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया। साथ ही राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से सफलता के मॉडल स्थापित करने वाले लाभार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

*किसान संघ को वितरित किया ड्रोन*
इस दौरान चम्पावत में कृषि विभाग द्वारा गोल्ज्यू किसान उत्पादक संघ को 75 प्रतिशत अनुदान पर ड्रोन वितरित किया गया। फार्म मशीनरी बैंक झालाकुड़ी के जय भूमियाल देवता स्वयं सहायता समूह को तीन पावर वीडर, तीन आटा चक्की सब्सिडी पर वितरित की गई। इसी तरह नंदा गौरा योजना के पांच लाभार्थियों को 50 – 50 हजार रुपए के चेक वितरित किए गए। लोहाघाट में अटल आवास योजना के 10 और बाराकोट में चार लाभार्थियों को 60 – 60 हजार रुपए के चेक वितरित किए गए। हरिद्वार जनपद में 11 शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें 21 हजार से अधिक लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया।

*यूसीसी पंजीकरण और रोजगार*
बहुउद्देशीय शिविरों के तहत बड़ी संख्या में समान नागरिक संहिता के तहत पंजीकरण भी किए गए। अकेले उधमसिंह नगर में यूसीसी के तहत 23 पंजीकरण सम्पन्न किए गए। नैनीताल जिले के हल्द्वानी में आयोजित शिविर में सेवायोजन विभाग की ओर से 128 युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार उपलब्ध कराया गया। इस दौरान प्रदेश में 236 से अधिक दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए गए साथ ही करीब 300 दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण वितरित किए गए।

*महिला समूहों की बिक्री*
टिहरी जिले में आयोजित सुशासन सप्ताह के तहत आयोजित शिविरों में महिला स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल लगाए गए, जिसके जरिए समूहों की कुल चार लाख 34 हजार रुपए की बिक्री हुई। इस दौरान उत्तरकाशी जिले में 92 महिला स्वयं सहायता समूहों को विभिन्न योजनाओं के चेक वितरित किए गए, पौड़ी जिले में भी 10 स्वयं सहायता समूहों को कुल 15 लाख की धनराशि के चेक वितरित किए गए। सहकारी समिति की ओर से भी सात लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के 09 लाख 40 हजार का ऋण वितरित किया गया।

*प्रदेश सरकार हर तरह से अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इसके लिए अधिकारियों को लगातार जन संवाद और दूर दराज के क्षेत्रों में विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। हमारी सरकार अंतोदय के विकास के लिए समर्पित है।*
*पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड*
—-

  • Related Posts

    मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल रखने के लिए किसी भी दशा में कूड़ा-कचरा गंगा नदी में न जाए – जिलाधिकारी

    मां गंगा में किसी भी श्रद्धालु  एवं स्थानीय नागरिको द्वारा कूड़ा कचरा कपड़े न फैंके जाए, इसके लिए सभी घाटों पर साइन बोर्ड लगाने के दिए निर्देश जिन घाटों की देखरेख सही…

    राहुल गांधी की अल्मोड़ा रैली को लेकर कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, बनाई रणनीति

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आगामी 4 जून को प्रस्तावित अल्मोड़ा दौरे को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *