छात्र संघ चुनाव को सफल बनाने के लिए बनाई गई कार्ययोजना

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय,अल्मोड़ा में छात्र संघ चुनाव को लेकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट के निर्देशन और विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के संयोजक प्रो जगत सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई।  बैठक का संचालन कुलसचिव प्रो देवेंद्र सिंह बिष्ट ने किया। छात्र संघ के चुनाव को लेकर सभी परिसर निदेशकों, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, कुलानुशासकों की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में छात्रसंघ, महासंघ चुनाव तिथि, प्रवेश, परिचय पत्र संबंधी, विभिन्न सेमेस्टर में प्रविष्ट छात्रों की सूची, संभावित प्रत्याशी, यदि परीक्षाफल से संबंधित प्रकरण, चुनाव कार्यक्रम का निर्धारण, चुनाव संबंधी प्रपत्रों का संकलन, महासंघ  संबंधी चर्चा/चुनाव प्रभारी/स्थान/अधिसूचना आदि को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने छात्रसंघ चुनाव से संबंधित विषयों को  संवेदनशीलता के साथ निष्पादित करने के लिए निर्देश दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए छात्र संघ चुनाव संयोजक प्रो जगत सिंह बिष्ट ने छात्र संघ, महासंघ चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने, व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने आदि को लेकर निर्देशित किया। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक प्रो.पंकज शाह, वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी, परिसर निदेशक प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो शेखर चंद्र जोशी, प्रो. डी. के. भट्ट, प्रो गिरीश चंद्र साह (परिसर निदेशक बागेश्वर), डॉ धनी आर्या, डॉ बचन लाल, डॉ ललित चन्द्र जोशी, डॉ हेम पांडे (निदेशक, पिथौरागढ़ परिसर), विपिन जोशी सहित विभिन्न परिसरों के निदेशक, कुलानुशासक एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण ऑनलाइन एवं ऑफलाइन रूप से शामिल हुए।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के बारह वर्ष पूरे होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया देश की बड़ी उपलब्धि

    जिला भाजपा कार्यालय रूड़की पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र सेवा,जनसेवा,जनकल्याण एवं सुशासन के गौरवपूर्ण बारह साल पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा,रूड़की द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें…

    बॉलीवुड सिंगर शबाब साबरी ने साबिर पाक की दरगाह में हाजिरी दे मांगी अमनो-सलामती की दुआएं

    बॉलीवुड (मुंबई) के सिंगर तथा दर्जन भर से अधिक फिल्मों में अपने सुरों और संगीत का जादू जगाने वाले शबाब साबरी ने विगत रात्री हजरत मखदूम साबिर कलियरी की दरगाह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *