स्वास्थ्य केंद्र साहिया का अचानक निरीक्षण करने पहुंचे एसीएमओ

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी से लेकर एक्स-रे रूम तक सभी का निरीक्षण कर अधिकारियों-कर्मचारियों को उचित निर्देश दिए। सुबह ग्यारह बजे एसीएमओ डॉ. दिनेश चौहान अचानक सीएचसी पंहुचे।

जहां उन्होंने लेबर रूम, लैब, इमरजेंसी रूम, एक्स-रे, ओपीडी, स्टोक रूम सहित पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के सभी स्टाफ से मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने आयुष्मान योजना के तहत खोले गए हेल्थ केयर सेंटर का भी निरीक्षण किया। इस मौके सीएचसी साहिया के अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह तोमर, आयुष्मान विभाग के असिस्टेंट अधिकारी दीपक सहल, विशाल शर्मा, जसविंदर कालरा, मोनिका नेगी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर युवाओं ने किया रक्दान

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। स्वर्ण जयंती वर्ष की उपलक्ष में धर्मप्रांत के युवा विभाग द्वारा उजाला पादरीय केंद्र, निंबूचौड़ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन…

    अक्कल धारा से उठा जल संरक्षण का संदेश, ‘धारा मेरा-नौला मेरा’ अभियान में उमड़ा जनसैलाब

    स्वच्छता अभियान के साथ लोगों ने लिया जल स्रोतों को बचाने का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण का दिया मजबूत संदेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के महत्वाकांक्षी अभियान ‘धारा मेरा, नौला मेरा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *